The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Indonesia earthquake several dead and injured in west java province

इंडोनेशनिया में तेज भूकंप के झटकों में 44 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

भूकंप का सबसे ज्यादा असर देश के पश्चिमी जावा प्रांत के सियांजुर में देखा गया है.

Advertisement
Indonesia earthquake
2018 में आया था भीषण भूकंप (फाइल फोटो- All India Radio News)
pic
साकेत आनंद
21 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 21 नवंबर 2022, 04:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडोनेशिया में तेज भूकंप (Indonesia Earthquake) के झटकों में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 थी. भूकंप का सबसे ज्यादा असर देश के पश्चिमी जावा प्रांत के सियांजुर में देखा गया. सियांजुर राजधानी जकार्ता से 75 किलोमीटर दूर है.

इंडोनेशिया हिन्द और प्रशांत महासागर के बीच बसा एक देश है. ये देश 13 हजार से अधिक द्वीपों का समूह है. रिपोर्ट के मुताबिक वेदर एंड जियोफिजिक्स एजेंसी (BMKG) ने बताया कि भूकंप के कारण सुनामी की कोई आशंका नहीं है. राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने सियांजुर में कई घरों और स्कूल की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है. पश्चिमी जावा द्वीप इंडोनेशिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले द्वीपों में एक है.

भूकंप के और झटके की आशंका

मेट्रो टीवी ने कुछ वीडियो को दिखाया, जिसमें सियांजुर में कई बिल्डिंग पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं. समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक भूकंप के कारण हजारों घरों को नुकसान पहुंचा है. देश के मौसम विज्ञान विभाग लोगों को चेतावनी दी है कि भूकंप के और भी झटके आ सकते हैं. 

इंडोनेशिया भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं. साल 2018 में भूकंप के कारण इंडोनेशिया में भारी तबाही देखी गई थी. 28 सितंबर 2018 को देश में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था. इसकी वजह से भी सुनामी आई. 2 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. तकरीबन साढ़े चार हजार लोग घायल हुए थे. वहीं करीब 15 लाख लोगों पर इसका असर पड़ा था.

दी लल्लनटॉप शो: दिल्ली-NCR में लगातार आने वाले भूकंपों की असली वजह ये है, क्या आप बच पाएंगे?

Advertisement

Advertisement

()