दुबई में भारतीयों के कार्यक्रम में पहुंचे शाहिद अफरीदी का जोरदार स्वागत! असल बात तो अब पता चली
Dubai के एक कार्यक्रम में Shahid Afridi अपने साथी और पूर्व क्रिकेटर Umar Gul के साथ पहुंच गए. जैसे ही अफरीदी मंच पर पहुंचे, भारतीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
_(1).webp?width=210)
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ना सिर्फ आतंकियों का बचाव किया था बल्कि भारतीय सेना के खिलाफ अपशब्द भी कहे थे. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें भारतीय समुदाय के कुछ लोग शाहिद अफरीदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, कोचीन यूनिवर्सिटी बी.टेक एलुमनाई एसोसिएशन (CUBAA) ने 25 मई को पाकिस्तान एसोसिएशन दुबई (PAD) में एक कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में शाहिद अफरीदी अपने साथी और पूर्व क्रिकेटर उमर गुल के साथ पहुंच गए. जैसे ही अफरीदी मंच पर पहुंचे, लोग “बूम-बूम” के नारे लगाने लगे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. जवाब में अफरीदी ने भी कहा, “बस हो गया बूम बूम”. बताते चलें कि शाहिद अफरीदी को उनके फैन्स 'बूम बूम' कहकर बुलाते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस इवेंट में शाहिद अफरीदी ने कहा कि मुझे केरल के लोग बहुत पसंद हैं. उन्होंने कहा,
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्साजैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उस पर रिएक्शंस आने शुरू हो गए. एक यूजर ने लिखा,
वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा,
हाल ही में शाहिद अफरीदी को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सम्मानित किया था. दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ते हुए एक यूजर ने लिखा,
एक अन्य यूजर ने लिखा,
ये भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी बाज नहीं आए, धवन की बात पर कुछ ऐसा लिखा है, जवाब मिलना तय है
CUBAA ने दी सफाईसोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद कोचीन यूनिवर्सिटी बी.टेक एलुमनाई एसोसिएशन (CUBAA) ने एक बयान जारी किया. जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तानी क्रिकेटर बिना बुलाए ही कार्यक्रम में पहुंच गए थे. क्योंकि वे उसी जगह पर किसी दूसरे कार्यक्रम में भाग लेने गए थे. बयान में कहा गया,
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती इलाकों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया था. तब शाहिद अफरीदी ने इस भ्रम मे एक कार रैली निकाली थी कि वो जीत गए हैं. इससे पहले भी उन्होंने भारतीय सुरक्षा बलों पर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यकुशलता पर सवाल उठाए थे.
वीडियो: सोशल लिस्ट: शाहिद अफरीदी ने निकाली रैली, बचकानी हरकत पर उल्टा हुआ ट्रोल, पाक की क्या पोल खुली?

.webp?width=60)

