The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • indian nurse murder accused one million dollar reward australia police

ये भारतीय कुत्ता घुमाती औरत का मर्डर करके भाग आया, जानकारी दे दो, 5 करोड़ मिलेंगे

चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया के बीच पर 24 वर्षीय युवती की हत्या करके भागा था.

Advertisement
indian nurse murder accused
तस्वीर में ब्लू टीशर्ट में दिख रहा शख्स रजविंदर सिंह है. (साभार- Twitter@QldPolice)
pic
दुष्यंत कुमार
4 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 4 नवंबर 2022, 11:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऑस्ट्रेलिया (australia) की पुलिस ने एक भारतीय नर्स पर पांच करोड़ से ज्यादा का इनाम रखा है. रजविंदर सिंह नाम के इस पुरुष नर्स पर 2018 में एक ऑस्ट्रेलियाई युवती की हत्या करने का आरोप है. हत्या के बाद रजविंदर सिंह कथित रूप से फरार हो गया. तब से ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड पुलिस उसे ढूंढ रही है. लेकिन रजविंदर का पता नहीं चल पा रहा है. ऐसे में गुरुवार, 3 नवंबर को उसने भारतीय नर्स को पकड़ने के बदले दस लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा कर दी. भारतीय रुपये में ये कीमत पांच करोड़ 21 लाख रुपये से ज्यादा है.

Image embed

नौकरी, परिवार छोड़ कर भागे

मामला अक्टूबर 2018 का है. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक टोया कॉर्डिंग्ले नाम की 24 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला क्वींसलैंड स्थित वॉन्गेटी बीच पर कुत्ता घुमा रही थी. उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई. आरोप लगा रजविंदर सिंह पर जो उस समय क्वींसलैंड के इनिसफैल इलाके के एक अस्पताल में नर्स का काम करता था. रिपोर्टों के मुताबिक घटना के बाद रजविंदर ऑस्ट्रेलिया से भागकर भारत आ गया था. नौकरी के साथ पीछे अपनी पत्नी और तीन बच्चों को भी छोड़ गया.

क्वींसलैंड पुलिस चार साल से रजविंदर को ढूंढ रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है. अब उसने आरोपी को पकड़ने में मददगार जानकारी देने वाले को एक मिलियन डॉलर देने की बात की है, जो उसके द्वारा घोषित अब तक का सबसे बड़ा इनाम है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय मीडिया से बातचीत में क्वींसलैंड पुलिस की अधिकारी सोनिया ने बताया,

Image embed

रिपोर्ट के मुताबिक अब रजविंदर का पता लगाने के लिए क्वींसलैंड में एक पूरा जांच केंद्र बनाया गया है. इसमें ऐसे पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है जो हिंदी और पंजाबी बोल सकते हैं. सोनिया ने बताया कि अगर किसी ने भारत से फोन कर रजविंदर के बारे में कोई जानकारी दी तो उसकी कॉल इन्हीं पुलिसकर्मियों को दी जाएगी. पुलिस ने इसके लिए नंबर भी जारी किए हैं.

तारीख: जब पहली बार 'बुबोनिक प्लेग' का इस्तेमाल हत्या के लिए हुआ!

Advertisement

Advertisement

()