तमिलनाडु के कुन्नूर में एक भयानक हादसा हुआ है. यहां सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होगया है. सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी इसमें मौजूद थे. आइए जानते हैं कि इस हेलिकॉप्टरमें रावत के साथ कौन-कौन लोग सवार थे?आजतक की ख़बर के अनुसार सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नीमधुलिका रावत और स्टाफ के 7 लोग मौजूद थे. इस हेलिकॉप्टर को ग्रुप-कैप्टन पीएसचौहान और स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप चला रहे थे. सीडीएस जनरल बिपिन रावत के स्टाफ केलोगों के नाम इस प्रकार हैं-1 ब्रिगेडियर एलएस. लिड्डर (डायरेक्ट असिस्टेंट) 2 लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह(स्पेशल ऑफिसर) 3 नायक गुरसेवक सिंह (पर्सनल सेक्योरिटी ऑफिसर) 4 नायक जितेंद्रकुमार (पर्सनल सेक्योरिटी ऑफिसर) 5 लांस नायक विवेक कुमार (पर्सनल सेक्योरिटीऑफिसर) 6 लांस नायक बी. साई तेजा (पर्सनल सेक्योरिटी ऑफिसर) 7 हवलदार सतपाल (पर्सनलसेक्योरिटी ऑफिसर)हेलिकॉप्टर में मौजूद लोगों की लिस्ट 'जलते हुए 2-3 लोगों ने लगाई थी छलांग' आजतक ने इस दुर्घटना के एक प्रत्यक्षदर्शीसे बात की है. इस प्रत्यक्षदर्शी का नाम कृष्णासामी है. उसके मुताबिक, उसने एक तेजआवाज सुनी. इसके बाद वह घर से बाहर निकला और देखा कि एक हेलिकॉप्टर एक पेड़ सेदूसरे पेड़ पर टकराते हुए आग का गोला बन गया.कृष्णासामी के मुताबिक, "जब हेलिकॉप्टर पेड़ से टकरा रहा था, तब उसमें आग लग चुकीथी. इसी दौरान मैंने 2-3 लोगों को हेलिकॉप्टर से कूदते हुए देखा, सभी के शरीर मेंआग लगी हुई थी. इसके बाद मैंने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और रेस्क्यू ऑपरेशनशुरू किया. जितनी भी लाशें मिली हैं, वह 80 फीसदी तक जल चुकी हैं." कहां जा रहे थेCDS बिपिन रावत? आजतक की ख़बर के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी वेलिंगटनमें एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. वेलिंग्टन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज है.यहां सीडीएस रावत को लेक्चर देना था. लेकिन कुन्नूर के घने जंगल में यह हादसा होगया. वायु सेना ने दिए जांच के आदेश? इस हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है.जानकारों के मुताबिक जब वीवीआईपी हेलिकॉप्टर में होते हैं, उस समय हेलिकॉप्टर कोउड़ाने के नियम काफी अलग होते हैं. कहा जा रहा है कि सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरीमें आने वाले समय में हादसे की वजह पता चल सकेगी. वायु सेना ने मामले की जांच केआदेश दिए हैं. इंडियन एयरफोर्स के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट मेंबताया गया है, ‘भारतीय वायुसेना का एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर कन्नूर के नजदीकदुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इसमें सीडीएस बिपिन रावत सवार थे. इस दुर्घटना को लेकर जांचके आदेश दिए गए हैं.’