The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • india resumes some visa services in canada

भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवाएं बहाल कीं, उच्चायोग ने क्या बताया?

विवाद के बाद ये वीज़ा सेवाएं पिछले महीने भारत सरकार द्वारा बंद कर दी गई थीं.

Advertisement
pic
25 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 11:21 PM IST)
india resumes some visa services in canada
उच्चायोग द्वारा जारी किए गए नोटिस में आगे कहा गया कि, हालात के निरंतर मूल्यांकन के आधार पर आगे के फैसले लिए जाएंगे. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और कनाडा के बीच पिछले महीने शुरू हुए राजनयिक विवाद के बाद अब भारतीय उच्चायोग ने एक बड़ा फैसला लिया है (Indian High Commission resumes visa services). उसने ओटावा में कहा कि भारत 26 अक्टूबर से कनाडा में वीज़ा सेवाओं को फिलहाल के लिए फिर से शुरू करेगा. विवाद के बाद ये वीज़ा सेवाएं पिछले महीने भारत सरकार द्वारा बंद कर दी गई थीं.

कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया वेबसाइट X पर एक पोस्ट कर ये जानकारी दी. उच्चायोग ने लिखा,

“सुरक्षा हालात को परखने के बाद ये फैसला लिया गया है कि 26 अक्टूबर से प्रवेश वीज़ा, बिजनेस वीज़ा, मेडिकल वीज़ा और कॉन्फ्रेंस वीज़ा की सेवाएं फिर से शुरू होंगी.”

उच्चायोग द्वारा जारी किए गए नोटिस में आगे कहा गया कि हालात के निरंतर मूल्यांकन के आधार पर आगे के फैसले लिए जाएंगे. जैसा उचित होगा, सूचित किया जाएगा.

भारतीय उच्चायोग का ये फैसला उस वक्त आया है जब 21 अक्टूबर के दिन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि अगर भारत कनाडा में अपने राजनयिकों की सुरक्षा में प्रगति देखता है तो वो कनाडाई लोगों के लिए बहुत जल्द वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू करने पर विचार कर सकता है.

बता दें कि 18 सितंबर को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव आ गया था. ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि भारतीय एजेंटों और जून में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध है.

ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों को भारत सरकार ने खारिज किया था. जिसके कुछ दिनों बाद भारत ने कनाडाई नागरिकों को वीज़ा जारी करने की प्रक्रिया को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था. साथ ही भारत सरकार ने कनाडा से भारत में मौजूद अपने राजनयिकों की मौजूदगी को कम करने के लिए भी कहा था.

(ये भी पढ़ें: कनाडा के राजनयिकों को निकालने के लिए भारत ने जिस नियम का जिक्र किया, वो कहता क्या है?)

वीडियो: अमेरिका और ब्रिटेन ने कनाडा पर भारत से क्या कह दिया? लोगों को चुभ जाएगा

Advertisement

Advertisement

()