The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • India Pakistan declared ceasefire

सीज़फायर पर भारत सरकार का बयान आया, कहा- 'पाकिस्तानी सेना ने किया कॉल'

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों देशों के बीच सीज़फायर पर सहमति की जानकारी दी.

Advertisement
India Pakistan
भारत ने सीज़फायर पर जानकारी दी.
pic
सौरभ
10 मई 2025 (अपडेटेड: 10 मई 2025, 06:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत पाकिस्तान के बीच सीज़फायर का एलान हो गया है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी. उन्होंने कहा- 

Image embed

दोनों देश के संघर्ष विराम पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा- 

Image embed

भारत सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ये दावा किया था कि दोनों देश सीज़फायर के लिए राज़ी हो गए हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की तरफ से भी यह सीज़फायर की बात कही गई.

भारत-पाकिस्तान के बीच यह संघर्ष पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ. 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने हमला किया. इस हमले में 26 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया गया था. इसके बाद 6 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया. भारत ने साफ किया कि पहलगाम में हमला कर पाकिस्तान ने उकसाया. 

आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने 7, 8 और 9 मई को भारत के सीमावर्ती इलाकों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की. भारत ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया. बदले में भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की. भारत के इन हमलों में पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त हो गए. पाकिस्तान के कई एयर बेस पर भारी नुकसान की भी खबर है.

 

वीडियो: भारत पाकिस्तान तनाव पर G7 देशों ने क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()