बीते साल कोरोना महामारी के दौरान भारत ने चीन को बढ़ी मात्रा में सामान निर्यातकिया. तनाव के बीच भी दोनों देशों के बीच व्यापार (India- China Trade) अच्छा रहा.वाणिज्य मंत्रालय (commerce ministry) की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक,पिछले साल भारत का चीन को निर्यात (Export) 34 फीसदी उछाल के साथ बढ़कर 22.9 बिलियनडॉलर यानी करीब 16 खरब रुपये से ज्यादा पर पहुंच गया. वहीं कोरोना से पहले साल 2019में यह निर्यात 17.1 बिलियन डॉलर यानी करीब 12 खरब रुपये था. इसी तरह आयात (Import)में भी 28 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और यह 87.5 बिलियन डॉलर या 65.25 खरब रुपयेरहा. वहीं 2019 में भारत ने चीन से कुल 68.4 बिलियन डॉलर या 51 खरब रुपये का आयातकिया था. चीन में पसंद किया जा रहा भारतीय सामान लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक,व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि बीते साल भारत का चीन को निर्यात आयात के मुकाबलेकाफी तेजी से बढ़ा है. इस मामले में भारतीय निर्यात संगठन महासंघ के उपाध्यक्ष खालिदखान ने कहा, "भारतीय निर्यातकों के लिए चीन में अपने सामान को निर्यात करने कीभरपूर संभावनाएं हैं" वाणिज्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल चीन केसाथ ट्रेड डेफ़िसिट यानी व्यापार में घाटा भी बढ़ा है. 2021 में चीन के साथ हुएव्यापार में भारत को करीब 48 खरब रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ, जो 2019 में 38.2खरब रुपये था. मंत्रालय की इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में चीन के रॉ मटीरियल,इंटरमीडिएट गुड्स, कैपिटल गुड्स की मांग बढ़ी है, जिस वजह से आयात में उछाल आया है.वहीं कंज्यूमर गुड्स के आयात में गिरावट दर्ज की गई है. 2019 के मुकाबले 2021 मेंकंज्यूमर गुड्स के आयात में 14.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.प्रतीकात्मक फोटोपिछले साल भारत का सबसे ज्यादा मर्चेंडाइज ट्रेड अमेरिका के साथ हुआ. इस ट्रेड कीकीमत करीब 840 खरब रुपये से ज्यादा रही. अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर चीन रहा.भारत ने चीन के साथ कुल 825 खरब रुपये का मर्चेंडाइज ट्रेड किया. इसके अलावा भारतने UAE के साथ 51 खरब रुपये, सऊदी अरब के साथ 26 खरब रुपये, स्विट्ज़रलैंड के साथ22.5 खरब रुपये और हांगकांग के साथ 21.7 खरब रुपये का मर्चेंडाइज ट्रेड किया.वहीं अतिरिक्त विदेश व्यापार महानिदेशक (DGFT) अमिय चंद्रा का कहना है कि भारत नेअगले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 500 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है. चंद्राके मुताबिक, "चालू वित्त वर्ष में हम 400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य छूने को तैयारहैं. पहले नौ महीनों में देश का निर्यात 301.38 अरब डॉलर रहा है." अमिय चंद्रा नेकहा कि कोरोना वायरस महामारी ने भारत को दुनिया के साथ नए सिरे से व्यापार करने केबारे में सोचने के लिए प्रेरित किया है. इसी लिए 2027 तक भारत का 1000 अरब डॉलर कानिर्यात करने का लक्ष्य है.