The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • In photos : Inauguration ceremony of Joe Biden and Kamala Harris in US Office as Donald Trump leaves White House

बाइडेन-कमला शपथ ले रहे थे, डॉनल्ड ट्रंप सामान पैक करके उड़ गए

तस्वीरों में देखिए अमेरिका में सत्ता किस तरह बदली

Advertisement
pic
21 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2021, 09:31 AM IST)
Img The Lallantop
हम कुछ तस्वीरें जुटाकर लाए हैं. अमरीका में निज़ाम बदलने की कहानी का अध्याय इन तस्वीरों से समझ में आता है. इस तस्वीर में शपथ ग्रहण करने के बाद जो बाइडन और व्हाइट हाउस से रवाना होता ट्रम्प का हेलिकॉप्टर. सूत्र हैं Associated Press और Press Trust of India
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमेरिका में निज़ाम बदल गया है. इस साल की शुरुआत में ही राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप समर्थकों की हिंसा से चर्चा में आया कैपिटल हिल का नज़ारा 20 जनवरी को बदला हुआ था. अमेरिका के झंडों के साथ-साथ डेमोक्रैटिक पार्टी के झंडे फहरा रहे थे. सुरक्षा चाक चौबंद थी. यहां पर नए राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शपथ ग्रहण कर रहे थे. ट्विटर और सोशल मीडिया पर उनके बायो में परिवर्तन हो रहे थे. 'चुने गए राष्ट्रपति' की जगह लिखा गया संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति. उधर डॉनल्ड ट्रंप के नाम के आगे 'पूर्व राष्ट्रपति' लिखा जाने लगा.
परिपाटी है कि जाता हुआ राष्ट्रपति आते हुए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में ज़रूर शामिल होता है. लेकिन ट्रंप ने ऐसा नहीं किया. अलबत्ता वो व्हाइट हाउस में अपना सामान पैक कर रहे थे. बोरिया बिस्तर बांधकर अमरीकी वायुसेना के हेलीकॉप्टर मरीन वन से एयरपोर्ट तक गए. वहां से राष्ट्रपति के प्लेन एयरफ़ोर्स वन में बैठकर फ़्लोरिडा के रिज़ॉर्ट की तरफ़ रवाना हो गए.
जो बाइडेन ने अमेरिका की सत्ता संभालते ही ट्रंप के कई फैसलों को डिब्बे में डाल दिया. बाइडेन ने 15 कार्यकारी आदेशों पर दस्तखत किए. इनके जरिए कई मुस्लिम देशों से यात्रा पर लगा बैन हटा लिया. कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे अमेरिका में मास्‍क लगाना अनिवार्य कर दिया. इसके साथ ही मैक्सिको बॉर्डर पर बन रही दीवार के लिए फंडिंग भी रोक दी.
अमेरिका में सत्ता परिवर्तन की कुछ तस्वीरें हैं. कुछ बातें हैं. देखिए-
Inauguration Then And Now Photo Gallery शपथ ग्रहण के दौरान कैपिटल में मौजूद लोगों और सांसदों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा.  (AP)

Joe Biden, Lady Gaga
कैपिटल में समारोह की शुरुआत से पहले अमेरिकी राष्ट्र्गान गातीं सिंगर लेडी गागा, दाहिनी ओर खड़े हैं जो बाइडन. (AP)
Joe Biden And Kamala Harris First Bumping After Swearing In During Inaguration Ceremony Ap:pti
अमेरिका की सत्ता संभालकर एक दूसरे के साथ ख़ुशी साझा करते जो बाइडन और कमला हैरिस (AP/PTI)
Joe Biden Swearing In During Inaguration Ceremony Ap:pti
अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करते जो बाइडन, तस्वीर में दाहिनी ओर खड़ी हैं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (AP/PTI)
 
Kamala Harris Swearing In During Inaguration Ceremony Ap:pti उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेतीं कमला हैरिस, जिनके इंडियन कनेक्शन को लेकर भारत के कई इलाकों में मिठाइयां बांटी गईं. (AP/ PTI)

 
Kamala Harris With Her Husband Inaguration Ceremony Ap:pti अपने पति के साथ कमला हैरिस (AP/ PTI)

 
Joe Biden Receiving Applauds During Inaguration Ceremony Ap:pti किताब को साक्षी मानकर शपथ लेने के बाद अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते जो बाइडन (AP/ PTI)

 
Joe Biden Waves To Staff And Supporters During Inaguration Ceremony Ap:pti शपथ के बाद कैपिटल के स्टाफ़ और समथकों के प्रति आभार व्यक्त करते अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडन (AP/PTI)

 
Joe Biden And Kamala Harris During Inaguration Ceremony Ap:pti जो बाइडन और कमला हैरिस (AP/ PTI)

 
Biden Inauguration शपथग्रहण के बाद वाशिंगटन में होती आतिशबाज़ी, बीच में दूधिए रंग से नहाया हुआ व्हाइट हाउस (AP)

 
Joe Biden, Jill Biden अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ व्हाइट हाउस से आतिशबाज़ी देखते जो बाइडन (AP)

 
Joe Biden राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद व्हाइट हाउस के ओवल ऑफ़िस में अपने पहले आदेश पर दस्तखत करते जो बाइडन (AP)

 
Donald Trump वहीं, अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वाइट हाउस खाली करने से पहले अपना सामान बटोरा. और ये सामान बटोरने में राष्ट्रपति के ऑफ़िस, जिसे ओवल ऑफ़िस कहा जाता है, वहां काम पर लगे कारिंदे. (AP)

Donald Trump
राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर मरीन वन में सवार होकर रवाना होने से पहले वाइट हाउस स्टाफ़ का अभिवादन करते डॉनल्ड ट्रम्प (AP)
Donald Trump
व्हाइट हाउस के साउथ लॉन के ऊपर से गुज़रता डॉनल्ड ट्रम्प का हेलिकॉप्टर (AP)
 
Biden Inauguration वॉशिंगटन से रवानगी करता ट्रम्प का हेलिकॉप्टर (AP)

 
Two Supporters During Joe Biden And Kamala Harris Inaguration Ceremony Ap:pti बाइडन और हैरिस के शपथ ग्रहण के दौरान उनकी ओर देखते डेमोक्रैटिक पार्टी के दो समर्थक (AP/ PTI)

और जैसे ही कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली, तमिलनाडु में उनके गांव तुलसेंद्रपुरम में जश्न मनाया जाने लगा. देखिए वीडियो :

Advertisement

Advertisement

()