The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • impact feature VIPS G20 Summit on Future Technologies in India

प्रचार-प्रसार: भारत में भविष्य की प्रौद्योगिकियों पर VIPS G20 शिखर सम्मेलन

ये शिखर सम्मेलन “उद्यमिता, नवाचार, नेतृत्व, कौशल, स्वास्थ्य और कल्याण” विषय पर केंद्रित था.

Advertisement
pic
3 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 08:54 PM IST)
prachar-prsar
विवेकनन्दा इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज. (फ़ोटो/ VIPS)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विवेकनन्दा इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज - टेक्निकल कैंपस, दिल्ली(वी.आई.पी.एस - टी.सी.), गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जी.जी. एस.आई.पी.यू.), दिल्ली से सम्बद्ध है और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नैक) A++ श्रेणी प्रमाणित संस्थान है. संस्थान ने 1 और 2 सितंबर, 2023 को “भारत में भविष्य की प्रौद्योगिकियों” पर 2 दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया. ये शिखर सम्मेलन “उद्यमिता, नवाचार, नेतृत्व, कौशल, स्वास्थ्य और कल्याण” विषय पर केंद्रित था.

VIPS G20 शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स, रोबोटिक्स, स्टार्टअप, सामाजिक उद्यमिता, महत्वपूर्ण सोच, संचार, साइबर सुरक्षा, सूचना सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक, खुशी, पर्यावरण के लिए जीवन शैली और डिजिटल खतरों जैसे विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए. शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन में प्रश्नोत्तरी और प्रतियोगिताएं, लाइव योग क्लिनिक का सत्र और छात्रों द्वारा प्रोजेक्ट प्रदर्शनी भी शामिल रही.

VIPS G20 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन विशेष सचिव, आई.एफ.एस., विदेश मंत्रालय, भारत सरकार, श्री मुक्तेश परदेशी ने किया, जिन्होंने VIPS G20 शिखर सम्मेलन के औचित्य और लाभों के बारे में बात की. वी.आई.पी.एस - टी.सी. के अध्यक्ष डॉ. एस. सी. वत्स ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की प्रगति और क्षमता को प्रस्तुत किया, आई.यू.ए.सी., दिल्ली के निदेशक डॉ. अविनाश पांडे ने देश के विकास में भारतीय ज्ञान प्रणाली की भूमिका पर प्रकाश डाला. वी.आई.पी.एस - टी.सी. के उपाध्यक्ष श्री विनीत वत्स ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स पर प्रकाश डाला.

शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों और कार्यक्षेत्र से वक्ता उपस्थित रहे, जैसे आई.आई.आई.टी, बैंगलोर के पूर्व निदेशक डॉ. एस सदगोपन; डॉ. कामना सचदेव, प्रोफेसर डी.एस.ई.यू.; श्री उत्पल चक्रवर्ती, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, इंटेल्टी टेक्नोलॉजीज; श्री भूमिपत गिलिटवाला, असेम्प्शन यूनिवर्सिटी बैंकॉक: श्री उदय रघुनाथ बिरजे, संस्थापक और निदेशक थिंकस्ट्रीट टेक्नोलॉजीज; श्री माधव बिस्सा, निदेशक नैसकॉम, बेंगलुरु; श्री रवि अय्यर, आर.एस.एस. लीडरशिप टीम के सदस्य, अखिल भारतीय संपर्क विभाग: डॉ. जान हेंड्रिक विसे, डिजिटल सॉल्यूशंस और इनोवेशन आरडब्ल्यूटीएच के प्रमुख, आचेन कैंपस, जर्मनी; श्री बी.सी. दत्ता, उपाध्यक्ष-कॉर्पोरेट, ओला इलेक्ट्रिक, बेंगलुरु; श्री पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता, ग्लोबल सी.टी.ओ. और प्रीसेल्स लीड, ग्लोबल अलायंसेज रीसेल्स, डेल टेक्नोलॉजीज, सिंगापुर; डॉ. विनय ठाकुर, प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र सेवा निगमित, एम.ई.आई.टी.वाई., भारत सरकार. डॉ. कर्णिका सेठ, साइबर वकील और आई.पी.आर. विशेषज्ञ, मैनेजिंग पार्टनर, सेठ एसोसिएट्स, दिल्ली; डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, महानिदेशक, वी.आई.पी.एस.-टी.सी.. डॉ. रतन शर्मा, प्रोफेसर एमेरिटस वी,आई,पी,एस.-टी.सी.; डॉ. दीपाली विरमानी, कार्यवाहक निदेशक, वी.एस.ई. एंड टी. और डॉ. सुप्रिया मदान, संकायाध्यक्ष, वी.एस.आई.टी. ने सत्र का संचालन किया.

समापन सत्र की शोभा को गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेश वर्मा ने बढ़ाया और वी.आई.पी.एस - टी.सी. के अध्यक्ष डॉ. एस. सी. वत्स के साथ प्रश्नोत्तरी और परियोजनाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया. उन्होंने छात्रों और समाज के लाभ के लिए ऐसे शिखर सम्मेलन आयोजित करने की आवश्यकता और उद्देश्य पर जोर दिया. उन्होंने इस तरह के शिखर सम्मलेन के आयोजन के लिए वी.आई.पी.एस.-टी.सी. के प्रयासों की सराहना की.

इस सम्मेलन का आयोजन विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज – टेक्निकल कैंपस के अन्तर्गत स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया.

(ये आर्टिकल प्रायोजित है.)

ये भी पढ़ें: प्रचार-प्रसार: MADE EASY 15 अक्टूबर को करेगा NATIONAL SCHOLARSHIP TEST का आयोजन

Advertisement

Advertisement

()