राजस्थान के बाड़मेर की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमेंनई-नई बनी सड़क के बीचोबीच एक बिजली का खंभा दिख रहा है. बताया गया है कि इसे हटाएबिना ही PWD के ठेकेदार ने सड़क बनवा दी. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर होते हीवायरल मटेरियल बन गई. इसके बाद से राजस्थान के सरकारी विभाग और अशोक गहलोत सरकारनिशाने पर हैं. लोगों ने एक से एक कॉमेंट किए हैं.विकास के दो काम एक साथलोगों ने इस सड़क के निर्माण कार्य से जुड़े लोगों की जमकर टांग खींची है. राजस्थानके एक निवासी दुर्गेश पटेल ने ट्विटर पर लिखा, "राजस्थान के एक गांव में PWD औरऊर्जा विभाग के सामंजस्य से सड़क व बिजली एक साथ आ गई. सभी ग्रामवासियों को बधाई."राजस्थान के एक गाँव मे PWD एवं ऊर्जा विभाग के सामंजस्य से सड़क व बिजली एक साथ आगयी।सभी ग्रामवासियों को बधाई। कोनसे जिले/गाँव की तस्वीर हैं???@8PMnoCMpic.twitter.com/jNZOmRg2Ie — Durgesh Patel️ (@_DurgeshPatel) March 14, 2022हुसैन खान ने व्यंग्य करते हुए लिखा, "राजस्थान बाड़मेर सड़क निर्माण भविष्य कीप्लानिंग है, भविष्य में इससे इलेक्ट्रिक (वाहन) भी चल सकेंगे." राजस्थान बाड़मेरसड़क निर्माण भविष्य की प्लानिंग है भविष्य में इससे इलेक्ट्रिक भी चल सकेंगेpic.twitter.com/ICDiu5uoJh — HUSEN KHAN SAMMA (@HUSENKHANSAMMA3) March 14, 2022 वहीं विवेक श्रीवास्तव नाम के ट्विटर यूजर ने कहा, "राजस्थान सरकार में विकासकार्य कुछ ऐसे हो रहे हैं. PWD और बिजली विभाग के बेहतरीन तालमेल को देखिए. बस इसीतरह 2023 में इस सड़क पर 100 की स्पीड से गाड़ी दौड़ाने की तैयारी है." राजस्थानसरकार में विकास कार्य कुछ ऐसे हो रहे है। PWD और बिजली विभाग के बेहतरीन तालमेल कोदेखिए बस इसी तरह 2023 में इस सड़क पर 100 की स्पीड से गाड़ी दौड़ाने की तैयारी है।pic.twitter.com/0YUjmipjtK — Vivek Shrivastava (@Viveksbarmeri) March 14, 2022अनुराग ढांडा ने कहा, "गहलोत साहब ने वर्टिकल ब्रेकर बनवाया है, आप बेवजह आलोचना कररहे हैं."गहलोत साहब ने वर्टिकल ब्रेकर बनवाया है, आप बेवजह आलोचना कर रहे हैंhttps://t.co/3sg57kfYeW— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) March 14, 2022 एक और यूजर पूजा गुर्जर ने लिखा,"सड़क और बिजली के साथ पानी भी मांगा था. सरकार से मेरा अनुरोध है कि खंभे के पासबची हुई जगह पर हैंडपंप भी लगवा दो." सड़क और बिजली के साथ पानी भी मांगा था ...।सरकार से मेरा अनुरोध है कि खंभे के पास बची हुई जगह पर हैंडपंप भी लगवा दो...।https://t.co/CuueL9RsU6 — Pooja Gurjar (@pooja_gurjar__) March 14, 2022 हालांकिइस तरह का ये पहला मामला नहीं है. देश में ऐसे अजीबोगरीब विकास कार्य देखने कोमिलते रहते हैं. कुछ और उदाहरण देखें. सड़क के बीचोंबीच बिजली का खंभा ! कुछ भीमुमकिन है, हादसे को दावत देना कोई बिजली विभाग से सीखे! . . तस्वीर अररिया जिले केकुर्साकांटा प्रखंड के सिकटिया पंचायत से होकर गुजरने वाली इंडो-नेपाल सड़क की है....!!!@NitishKumar @nitin_gadkari @VivekKu900 ....✍✍✍✍✍pic.twitter.com/bibmtGij9c — विवेक कुमार (Vivek Kumar) (@Real_Vivek2020) August13, 2019इनको तो सपोर्ट चाहिये.......... चाहे खंभा सड़क पर ही क्यों ना लगाना पड़े@KescoKanpur @DMKanpur @kanpurnagarpol @umangmisra @kushagra1982pic.twitter.com/Z0G8BBnWKq— Dr Narendra B Shakya (@drnbshakya) August 19, 2017 कौशांबी जिले के महाराजपुरदरियापुर भैला बराई बंधवा और उसके आसपास बीच सड़क पर विद्युत खंभा लगाकर आमजनता केमौत की व्यवस्था विद्युत अधिकारियों ने कर दी है कई राहगीर शिकार होचुके@anandibenpatel@UPGovt @PuVVNLHQ @puvvnlkaushambi @MD_PuVVNLpic.twitter.com/ut10EWfcj4 — Sushil Patrkar (@PatrkarSushi) March 13, 2021 सड़कनिर्माण संवेदक और बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बीच सड़क पर मौत को दावत देतीबिजली खंभा, माननीय @ChampaiSoren @DCEastSinghbhum @mpbidyutmahato @md_jbvnl@ESE_Jamshedpur जी अविलंब संज्ञान में लेकर रास्ते से बिजली खंभा हटवाने की कृपाकरें pic.twitter.com/m6yVwBnvYz — Raju Chandra Raut (@RajuChandraRaut) October31, 2021मामला क्या है?आजतक से जुड़े दिनेश बोहरा की रिपोर्ट के मुताबिक ये तस्वीर बाड़मेर जिले केबांद्रा गांव की है. यहां एक दिन पहले ही सड़क का निर्माण हुआ है. लेकिन ऐसा करनेसे पहले सड़क के बीच लगे बिजली के पोल को हटाया नहीं गया. ठेकेदार को विकास कार्यकी ऐसी जल्दी थी कि ये भी नहीं सोचा कि पोल के रहते कोई बड़ा वाहन इस सड़क सेगुजरेगा कैसे. जानकारी के अनुसार गांव में ग्रेवल सड़क कई सालों पहले बनी थी. उसकेऊपर नई सड़क का निर्माण 2 दिन पहले ही शुरू हुआ था. ऐसे में गांव के सरपंच की ओर सेविद्युत विभाग को जानकारी दी गई थी कि भाई सड़क बन रही है, बिजली का पोल हटा लो.लेकिन विद्युत विभाग ने वही किया जो हमारे देश के कई सरकारी विभाग करने के लिए जानेजाते हैं. मतलब कुछ नहीं. सरपंच की अर्जी पर बिजली विभाग की तरफ से कोई कार्यवाहीनहीं की गई. उस पर सड़क बनवाने वाले ठेकेदार ने और गजब काम किया. आनन-फानन में 11केवी के लाइट पोल को हटाए बिना एक दिन पहले ही सड़क का निर्माण करवा दिया. येजानकारी सामने आई तो मीडिया गांव पहुंच गया. वहां के एक निवासी विशनाराम ने आजतक कोबताया कि सड़क निर्माण से पहले विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिनविभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की. ऊपर से पीडब्ल्यूडी ने सड़क का निर्माण और करवादिया. अब कहा जा रहा है कि इस रास्ते से जाने वाले राहगीरों के लिए ये बिजली का पोलखतरनाक साबित हो सकता है. वहीं वाहन लेकर सड़क से गुजरने वाले सीधे गाड़ीनहीं निकाल पाएंगे. उन्हें एक ही दिशा में जाने के लिए दो साइडों में से किसी एक कोचुनना पड़ेगा.