बिहार के ट्रक वालों के साथ बलिया पुलिस ने ऐसा कांड किया, कइयों पर FIR, पूरी चौकी सस्पेंड
एडीजी और डीआईजी ने छापेमारी करते हुए गाड़ियों से अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी और 16 दलालों को गिरफ्तार किया गया है.

उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर है बलिया जिला. यहां के नरही थाना क्षेत्र और कोरंटाडीह चौकी के इलाके में पुलिस वाले अवैध वसूली करने में लगे थे. सीनियर अधिकारियों को पता चल गया. फिर हुई छापेमारी और सभी पुलिस वाले रंगे हाथ धरा गए. एडीजी और डीआईजी ने छापेमारी करते हुए गाड़ियों से अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. नरही थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया. वहीं, कोरंटाडीह पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया.
इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी और 16 दलालों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान अवैध वसूली के 37 हजार 500 रुपये भी बरामद किए गए हैं. साथ ही आठ पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज की गई है और 16 दलालों पर भी केस दर्ज हुआ है.
आजतक से जुड़े अनिल अकेला की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार 24 जुलाई की रात एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. यह छापेमारी भरौली तिराहा चेकपोस्ट और कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर हुई. चेक पोस्ट पर पहले रेकी की गई और उसके बाद छापेमारी कर ट्रकों से अवैध वसूली करते दो पुलिसकर्मियों को पकड़ा गया. तीन पुलिसकर्मी फरार हो गए. इस छापेमारी पर उप-महानिरीक्षक (DIG) आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने बताया,
ये भी पढ़ें - छुट्टी पर आया 'अग्निवीर' लूट के आरोप में गिरफ्तार, 'कम वेतन' के चलते सेना में वापस नहीं लौटा था
DIG ने कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर हुई छापेमारी की जानकारी देते हुए बताया,
वैभव कृष्ण ने आगे बताया कि इस छापेमारी में पता चला कि ये लोग प्रति वाहन 500 रुपए वसूलते थे. और एक रात में करीब 1000 वाहन यहां से गुजरते हैं. उन्होंने कहा कि ये सख्त कार्रवाई पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई है. और आगे भी इस तरह की कोई शिकायत आएगी तो उससे निपटा जाएगा.
अधिकारी के मुताबिक, जिन ट्रकों से वसूली की जा रही थी वो बिहार से आते हैं. ट्रकों से बालू, मिट्टी, कोयला आदि ले जाया जाता था. इस पूरे मामले की जांच आजमगढ़ के एएसपी को सौंपी गई है.
वीडियो: मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने मानसिक रूप से बीमार शख्स को पीटा, वीडियो वायरल

.webp?width=60)

