The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • if wife dies under mysterious circumastances within 7 years of marriage Husband can not claim gifts and property according to supreme court

बीवी की संदिग्ध मौत हुई तो पति को फूटी कौड़ी नहीं मिलेगी

ऐसा कहा है सुप्रीम कोर्ट ने. सात साल के अंदर संदिग्ध मौत पर लागू होगा आदेश.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2016, 07:54 AM IST)
Img The Lallantop
Source - tumblr
Quick AI Highlights
Click here to view more
नया ऑर्डर आया है सुप्रीम कोर्ट का. अगर किसी की बीवी की मौत, शादी के सात साल के अंदर हो जाती है. वो भी संदिग्ध हालात में, तो उसको बीवी की प्रॉपर्टी में न हिस्सा मिलेगा न ही शादी में आया कोई गिफ्ट. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सात साल के अंदर अगर मौत हो जाती है. और औरत के बच्चे हैं तो उस औरत की प्रॉपर्टी उसके बच्चों को मिल जाएगी. अगर बच्चे नहीं हैं तो औरत के मां-बाप को, लेकिन पति को कुछ न मिलेगा. ऐसा तभी होगा जब मौत नेचुरल न हो. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो कोर्ट ने कानून की एक धारा का हवाला दिया. 'दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6' और कहा कि मान लो शादी हुई और दहेज आया तो ससुराल वालों को 3 महीने के अंदर सारा सामान बहू को देना होगा, नहीं दिए तो ससुराल वालों पर  मुकदमा चल सकता है.

Advertisement

Advertisement

()