आज 26 जनवरी है. गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. लेकिन यही मौका होता है, जब देश परखतरा भी बढ़ जाता है. आतंकी हमलों या माओवादी हमलों का. उग्रवादियों और चरमपंथियोंका हमला. ऐसा ही आज भी हुआ. असम में सुबह-सुबह दो जगहों पर बम धमाके हुए. फिर कुलजमा आधा दर्जन से ज्यादा धमाके हुए हैं. हालांकि अब तक जो खबर आई है कोई हताहत नहींहुआ है. बताते हैं कि इनमें उल्फा उग्रवादियों का हाथ है. बम छोटे और कम तीव्रता केहैं, जो डराने के लिए फोड़े जा रहे हैं. इंफाल में भी दो ब्लास्ट हुए हैं. इंफालईस्ट में एक धमाका मंत्रीपुखरी और दूसरा मणिपुर कॉलेज के पास हुआ.https://twitter.com/ANI_news/status/824466821554188289 शुरुआती दो धमाके ऊपरी असमके चरायदेव में हुए. एक लेंगिबोर रोड पर और दूसरा पानिजन में एक पेट्रोल पंप निशानाबना. धमाके आईईडी से किए गए. इसके बाद एक धमाके की खबर और आई जो चरायदेव में एक धानके खेत में हुआ. कल रात को नागालैंड बॉर्डर के पास भी गोलियां चल रही थीं. बिहुबोरके नाजिरा नाम के इलाके में भी दो धमाके हुए. जालनानगर चाय बागान है डिब्रूगढ़ में,वहां भी ब्लास्ट हुआ. इन तमाम ब्लास्ट्स में अब तक कोई कैजुअल्टी नहीं हुई, किसी कोचोट नहीं आई. कोई आहत, हताहत नहीं हुआ है. धमाके न हों, सब सेफ रहें. शांति सेरहें, शांति बनी रहे. https://twitter.com/ANI_news/status/824459290685550592