ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों की लाइफ़ आसान करने के लिए एक नया फ़ीचर लॉन्च कियाहै. ICICI बैंक के कस्टमर अब बिना डेबिट कार्ड के भी ATM से पैसे निकाल सकेंगे.इसके लिए बस iMobile ऐप से रिक्वेस्ट जनरेट करना होगा. यानी अगर आपका अकाउंट ICICIबैंक में है, आपको कैश की ज़रूरत है लेकिन डेबिट कार्ड घर भूल आए हैं. ऐसे मेंiMobile ऐप के जरिए आप कैश निकाल सकेंगे. यह सुविधा बैंक के 15 हज़ार से भी ज्यादाATM में उपलब्ध होगी. एक दिन या एक समय में कैश निकालने की अधिकतम सीमा 20 हज़ाररुपये है.#JustIn: #ICICIBank introduces #CardlessCashWithdrawal facility which enablescustomers to withdraw cash from over 15,000 ATMs of the Bank by simply raising arequest on ‘#iMobile’, its mobile banking application, without using a debitcard. pic.twitter.com/DE0r2lI338— ICICI Bank (@ICICIBank) January 21, 2020 iMobile से कार्ड के बिना कैश निकालनेकी सर्विस शुरू करने के लिए- - ऐप में लॉग इन करें. - Services ऑप्शन के अंदरCardless Cash Withdrawal पर क्लिक करें. - जितने पैसे निकालने हैं, वो एंटर करें.- चार अंकों वाला पिन एंटर करें जिससे ऐप में लॉग इन करते हैं. - जिस अकाउंट सेपैसे निकालना हो, उसे सलेक्ट करें. - कंफ़र्म करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें. -आपको निकासी का एक नोटिफ़िकेशन मिल जाएगा. - इसके बाद आपको 6 अंकों का यूनिक कोडSMS से मिलेगा. कैश निकालने के लिए- - ICICI बैंक के एटीएम में जाएं. अपनारजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें. पिन और SMS से मिला 6 अंकों का कोड डालें औरजितने पैसे निकालने हैं वो एंटर करें. - मोबाइल नंबर, कोड और अमाउंट को वेरिफ़ाईकरने के बाद पैसे निकल जाएंगे. इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने ग्राहकोंके लिए ये सुविधा शुरू कर दी थी. SBI के कस्टमर YONO ऐप की मदद से बिना डेबिट कार्डके पैसे निकाल सकते हैं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो : RBI ने जिस सहकारी बैंक पर पाबंदियां लगाईं, उस पर BJP सांसद तेजस्वीसूर्या क्या बोले?