देखिए कुछ बातें कही जाती हैं, कुछ नहीं कही जातीं. कुछ कहकर नहीं कही जाती, कुछ नकहकर कह दी जाती हैं. हमने जो कहा है आपके पल्ले पड़ा हो या न पड़ा हो आमिर खान केभांजे ने जो कहा है वो पल्ले पड़ेगा. आमिर के भांजे माने इमरान खान. ऐसा जब कोई कहेकि फलाने की बीवी या ढिकाने का भांजा तो टोकना चाहिए. उनकी खुद की भी पहचान है.इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं. ANI वाले अपने कैलकुलेटर वाले कैमरे के साथ थे, बाकीन्यूज वाले भी थे. न्यूज वालों को जो कहवाना होता है, वो मुंह में डाल देते हैं.बेचारे अपनी बात कहने के चक्कर में फंस जाते हैं. इनसे पूछा गया ऐ दिल है मुश्किलवाली कंट्रोवर्सी पर. इमरान ने कहा देखो ऐसा है. मेरे पास कहने को बहुत कुछ है.लेकिन मैं ये नहीं चाहता कि लोग मुझ पर पत्थर फेंके, मेरा घर जलाएं मुझे पीटें.इसलिए मुझे जो कहना है. वो मैं अपने पास ही रखूंगा और कुछ नहीं कहूंगा. हजार जवाबोंसे अच्छी मेरी खामोशी टाइप्स कहे. लेकिन मुबारक हो. लोग इस पर भी सुलग गए ;) लोगोंके साथ यही अच्छा है. कह दो यार लोग ऐसा कर देते हैं. लोग वैसा ही करने लग जातेहैं. ये साबित करने के लिए कि नहीं ऐसा तो नहीं होता.