The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • hyderabad housing society issues notice for implementing fine of one thousand rupee on servants using main lift

सोसायटी के नौकरों को नोटिस, 'लिफ्ट यूज की तो जुर्माना ठोकेंगे', लोग बोले- उनके हाथ का खाना तो...

नोटिस की तस्वीर वायरल है. किसी ने सोसायटी में रहने वाले लोगों को नस्लीय बता डाला, तो कई लोगों ने कॉर्पोरेट में कर्मचारियों और सामान्य लोगों के लिए अलग-अलग लिफ्ट की बात याद दिला दी.

Advertisement
pic
28 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 28 नवंबर 2023, 06:06 PM IST)
hyderabad housing society issues notice for implementing fine of one thousand rupee on servants using main lift
मेन लिफ्ट अगर नौकर और मजदूर इस्तेमाल करते हैं तो उन पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हैदराबाद की एक हाउसिंग सोसायटी खबरों में है. खबर सोसायटी के एक नोटिस से जुड़ी है (Society issues notice regarding lift). और नोटिस है लिफ्ट में जाने वाले नौकर, डिलीवरी बॉय और मजदूर के लिए. सोसायटी ने नोटिस जारी कर कहा है कि वहां की मेन लिफ्ट अगर नौकर और मजदूर इस्तेमाल करते हैं तो उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. अब सोशल मीडिया पर सोसायटी के इस रवैये का विरोध किया जा रहा है.

सोशल मीडिया वेबसाइट X पर ये नोटिस शाहीना अत्तरवाला नाम की एक यूजर ने शेयर किया था. उन्होंने नोटिस शेयर करते हुए लिखा,

“एक समाज के रूप में हम अपने गंदे रहस्यों को छुपाने के लिए बने हैं. आज हम ये सोचते हैं कि जो लोग कड़ी मेहनत कर हमारे लिए काम करते हैं वे हमारे साथ एक ही जगह पर नहीं रह सकते. अगर वो पकड़े गए तो, उन पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. ये उनकी कुल सैलरी का 25 फीसदी है.”

अत्तरवाला का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. साथ ही एक नई बहस शुरू हो गई. लोगों ने सोसायटी के इस फैसले को भेदभावपूर्ण बताया. अत्तरवाला ने आगे लिखा कि, हम कम से कम ऐसे भेदभावपूर्ण व्यवहारों का विरोध तो कर ही सकते हैं जो अवैध हैं.      

अत्तरवाला के इस पोस्ट पर केनेथ लीन नाम के एक यूजर ने लिखा,

“सोसायटी में रहने वाले सभी लोग शायद अपने कॉर्पोरेट ऑफिस में विविधता, समानता और समावेशी होने की बात करते होंगे. ऐसे ही कह दिया.”

अविनाश देसाले नाम के एक शख्स ने लिखा,

“उनका बनाया हुआ खाना खाते हैं लेकिन उनके साथ लिफ्ट में नहीं जाते हैं.”

विबिन बाबूरंजन नाम के एक यूजर ने लिखा,

“इंसान कई बार दूसरे इंसानों के साथ इंसानों जैसा व्यवहार करना भूल जाता है.”

सोसायटी द्वारा जारी किए गए इस पोस्ट पर कई लोगों ने कहा कि सोसायटी ने गलत कदम उठाया है. तो कई ने अपनी सोसायटी में लिफ्ट की हालत साझा की. किसी ने सोसायटी में रहने वाले लोगों को नस्लीय बता डाला. तो कई लोगों ने कॉर्पोरेट में कर्मचारियों और सामान्य लोगों के लिए अलग-अलग लिफ्ट का जिक्र कर दिया. फिलहाल आपकी सोसायटी में लिफ्ट में कैसा सिस्टम है, हमें कमेंट करके बताइए. इस नोटिस पर आपकी राय भी साझा कीजिए.

(ये भी पढ़ें: 'Just looking like a wow' का पोस्टमार्टम हो गया, नीतू मैम का वीडियो देख बोले लोग)

वीडियो: 'प्राइवेट पार्ट पर लात मारी, अल्लाह-हू-अकबर बुलवाया', हैदराबाद में छात्र को पीटते वीडियो वायरल

Advertisement

Advertisement

()