The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • husband throws wife in front of train at vasai railway station mumbai maharashtra

पत्नी बच्चों के साथ स्टेशन पर सो रही थी, पति ने जगाया, ट्रेन के सामने फेंक दिया, वीडियो वायरल!

पत्नी को ट्रेन के आगे धक्का देकर पति दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया!

Advertisement
pic
23 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2022, 10:18 AM IST)
Man throws wife before train at vasai road railway station
घटना के सीसीटीवी फुटेज के स्क्रीनशॉट्स.
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई से सटे एक इलाके वसई में एक व्यक्ति ने अपने साथ आई महिला को प्लेटफॉर्म से धक्का देकर ट्रेन के सामने फेंक दिया. इस घटना में महिला की मौत हो गई है. प्लेटफॉर्म पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में ये सब कैद हो गया, जिसकी फुटेज देखकर हर कोई दंग रह गया है. पीड़िता और आरोपी पति-पत्नी बताए गए हैं.

पत्नी सोई थी, पति ने फेंक दिया!

ये घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई रोड रेलवे स्टेशन की है. इंडिया टुडे/आजतक को वो सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें आरोपी पति और उसकी पत्नी दिखाई दे रहे हैं. फुटेज देखकर पता चलता है कि घटना 22 अगस्त को सुबह 4 बजे के आसपास हुई है. उस समय महिला दो बच्चों के साथ प्लेटफॉर्म पर बने एक मार्बल स्टोन बेंच पर सो रही थी. पति ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा था. बताया गया कि देखने में उसकी उम्र 30 साल से ज्यादा है. प्लेटफॉर्म पर थोड़ी देर इंतजार करने के बाद उसे एक एक्सप्रेस ट्रेन का हॉर्न सुनाई देता है. इसके बाद वो सोती पत्नी को उठाकर थोड़ा आगे ले जाता है, ताकि उसके दोनों बच्चे ये ना देख सकें कि उनकी मां के साथ क्या होने वाला है.

महिला को आगे ले जाकर पति कुछ सेकेंड इंतजार करता है. और ट्रेन के प्लेटफॉर्म से गुजरने से ऐन पहले पत्नी को उसके आगे धक्का दे देता है. इसके बाद आरोपी प्लेटफॉर्म पर सो रहे दोनों बच्चों को हड़बड़ी में उठाकर फरार हो जाता है. बाद में महिला का शव बहुत बुरी हालत में ट्रैक पर पड़ा मिला तो मामला सामने आया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पति की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है.

आजतक से जुड़े दिव्येश सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर भजीराव महाजन ने बताया कि पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है. उसे दादर से कल्याण के लिए ट्रेन पकड़ते देखा गया है. दोनों ही रेलवे स्टेशन पर वो स्पॉट हआ है. रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अवध एक्सप्रेस ट्रेन के आगे पत्नी को फेंका था. इसलिए मामले में ट्रेन के ड्राइवर का भी बयान रिकॉर्ड किया गया है. अन्य मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पत्नी को धक्का देने से पहले आरोपी को उससे झगड़ा करते देखा गया था.

वीडियो : रेल मंत्रालय ने बताया कहां तक पहुंचा है बुलेट ट्रेन का काम

Advertisement

Advertisement

()