हम में से कइयों ने कभी न कभी वर्क फ्रॉम होम की कल्पना की होगी. कि यार काश, नौकरीकरने के लिए ऑफिस ना जाना पड़े. घर से ही काम कर लें और महीना पूरा होने पर सैलरी आजाए. ऐसा सोचने वाले कई लोगों का सपना पूरा हो गया है. हालांकि इसकी खुशी कम हीलोगों को होगी. वजह सबको पता है. कोरोना वायरस, जिसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने एकबार फिर तालाबंदी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. 2021 के आखिरी महीनों में वर्क इनऑफिस वाला दौर वापस आता दिखने लगा था. लेकिन ओमिक्रॉन के बढ़ते केसों की वजह सेकंपनियों के HR डिपार्टमेंट लोगों को फिर से घर से ही काम करने देने के लिए मजबूरहो गए. लोग भी खुद को ऑफिस लौटने के लिए तैयार कर ही रहे थे कि कोरोना के नएवेरिएंट ने 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त' कहते हुए एंट्री मारी और कंपनियों कोदोबारा Work From Home की घोषणा करनी पड़ी. अब इसी को लेकर एक मीम वीडियो सोशलमीडिया पर तैर रहा है. बड़ा मजेदार है. आप भी देख लीजिए.Mixed feelings..!! 😅😅😅#WorkFromHome #OmicronVariantpic.twitter.com/IHAgjfPD5a— Vikash Paul (@vikashpaulcomic) January 2, 2022 जब ओमिक्रॉन के ढोल पर नाच उठेकंपनी वर्कर्स ये क्लिप अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान स्टारर मूवी 'मोहब्बतें' के एकसीन का है. इसके साथ ये क्रिएविटी दिखाई है विकास पॉल ने, जिनका ट्विटर अकाउंटबताता है कि वो एक स्टैंड अप कॉमेडियन हैं. उन्होंने ट्विटर के साथ इंस्टाग्राम परभी ये वीडियो शेयर किया था. विकास ने वीडियो में दिख रहे कैरेक्टर्स को हाल केसिनारियो से जोड़ दिया है. दिखाया है कि वर्क फ्रॉम होम को एंजॉय कर रहे कई लोगोंको HR वापस काम पर लौटने का आदेश देने ही वाले थे, तभी ओमिक्रॉन की तगड़ीएंट्री हुई और ऑफिस खुलने का टाइमलाइन एक्सटेंड हो गया. इस क्रिएटिविटी को लोगों नेहाथोंहाथ लिया और शेयर-रिएक्शन की बाढ़ आ गई. विकास के इस वीडियो को anupr3 नाम केयूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है जिसे करीब छह हजार यूजर्स ने रीट्वीटकिया है और 12 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. कुछ रिएक्शंस देखें- HR :pic.twitter.com/w8shzmVnBB — AlertCitizenCop (@AshuCrix) January 3, 2022 hahaha full marks for creativity! — Dr. Vinayak Dubey (@vinayvaani) January 3,2022 कितने तेजस्वी लोग हैं — Andy (@AndyDufresne120) January 3, 2022 Soapt...omicron ne office jaane se bacha liya — (@Gulab_jamun24) January 3, 2022हालांकि, सभी को इस वर्क फ्रॉम होम का फायदा नजर नहीं आ रहा है. ओमिक्रॉन के चलतेहो रहे कई नुकसानों के साथ लोगों के निजी नुकसान भी जुड़े हैं. तम्मू एन चेल्लम नामके यूजर ने इसी का जिक्र किया. उनके ट्वीट से पता चलता है कि वो आंध्र प्रदेशटीचर्स जॉब नोटिफिकेशन की राह देख रहे थे, जो कि ओमिक्रॉन के चलते डिले हो रहा है.उन्होंने एक मीम शेयर करते हुए लिखा, मैं आंध्र प्रदेश टीचर्स जॉब नोटिफिकेशन काइंतजार कर रहा हूं और ये कोविड के नए वेरिएंट्स के कारण लेट होते जा रहा है. Mewho waiting for Andhra Pradesh Teachers Job notification and it's continue latebacaz of new covid variants: pic.twitter.com/5ghRNGY44f — TAMMU EN CHELLAM@1985(@rameshsaginala1) January 3, 2022 वहीं वासुमोगन ने उन लोगों का रिएक्शन दिखायाजो वर्क फ्रॉम होने के फैसले से नाखुश हैं. HR मैनेजर, कमर्शियल मैनेजर,हफ्ता-प्रॉपर्टी मालिक HR Mgr+Commercial Mgr+Hafta- Property Ownerpic.twitter.com/7nHSwRX6G4 — VasuMogan (@vasumogan) January 3, 2022 स्लीपींग नामकी आईडी ने मकैनिकल इंजीनियरों का दुख दिखाते हुए ये मीम शेयर किया है. mechanicalengineer: wfh pic.twitter.com/ZRcXdnaXUK — Sleeping (@urbanXpunjabi) January 3,2022 चलते-चलते सीरियस बात. सोशल मीडिया की मस्ती चलती रहे. लेकिन ओमिक्रॉन को लेकरसावधान हो जाने की जरूरत है. देश में अब बड़ी संख्या में इसके केस सामने आ रहे हैं.कई स्टडीज इस ओर इशारा करती हैं कि ये कोविड-19 के पिछले वेरिएंट्स के मुकाबले कईगुना अधिक संक्रामक है. इसी के मद्देनजर राज्य सरकारें पुराने प्रतिबंध दोबारा लगारही हैं, और कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की अवधि को और बढ़ा दिया है.