The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • How market is ready to capitalize even Rohith Vemulas death

रोहित की मौत पर दुकानदारी!

जब सारा देश छात्र की मौत पर कई सवाल और जवाब तलाश रहा है, उसी वक्त किसी की दुकान चल रही है.

Advertisement
pic
24 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 25 जनवरी 2016, 07:34 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
रोहित वेमुला की मौत को कितने दिन हुए? अभी मौत का मुद्दा गरमाया है. प्रधानमंत्री ने हाल ही में इस पर बयान दिया है. एचआरडी मिनिस्टर के बयान पर बवाल ही मचा है. जो सरकार में नहीं हैं. वो सरकार को घेर रहे हैं, कुछ जायज सवाल उठ रहे हैं और बेशक राजनीति भी हो रही है. इस सबके बीच कोई है. जो अपनी दुकान खोले बैठा है.
कुछ लोगों ने शेयर किया तो लल्लन को फेसबुक पर एक वेबसाइट नजर आई. लगभग डेढ़ सौ रूपए में रोहित की मौत बेचते. ग्रे कलर में स्माल, मीडियम, लार्ज समेत पांच साइज में रोहित वेमुला के चेहरे वाली टी-शर्ट बिक रही है. दो लाइन भी लिखी थीं, मृतक छात्र के सुसाइड नोट से उठाकर.
हमने 'चे' वाली टी-शर्ट्स बिकते देखी हैं. इन टी-शर्ट्स के बिकने में भी शायद बुराई नजर न आए. विरोध का चेहरा लगें.  पर बाजार ऐसे ही चलता है. बाजार सनसनी बेच रहा है. आपका गुस्सा बेच रहा है.
ROHIT

 
ROHIT 2

फिलहाल वेबसाइट पर प्रोडक्ट नजर नहीं आ रहा है. या तो हटा लिया गया है या बेच दिया गया. उनका राम जाने.
Source- Facebook
Source- Facebook

Advertisement

Advertisement

()