The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Home Ministry orders strict action against Sameer Wankhede for ‘shoddy investigation’ in Aryan Khan drug case

समीर वानखेड़े गए काम से, गृह मंत्रालय ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया

उधर ड्रग्स केस में आर्यन खान को राहत मिली, इधर समीर वानखेड़े की मुसीबत बढ़ी.

Advertisement
pic
27 मई 2022 (अपडेटेड: 2 जून 2022, 11:26 PM IST)
sameer-wankhede-aryan-khan.
(बाएं और दाएं) समीर वानखेड़े और आर्यन खान. (तस्वीरें- पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आर्यन खान ड्रग्स (Aryan Khan Drugs case) मामले में सही से जांच न करने को लेकर गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं. सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि इस मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को आदेश दिया है. सूत्रों ने ये भी बताया कि समीर वानखेड़े के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में पहले से ही जांच की जा रही है.

इससे पहले शुक्रवार को मुंबई क्रूज केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने क्लीनचिट दे दी. NDPS कोर्ट में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आर्यन खान के खिलाफ चार्जशीट पेश की. इंडिया टुडे से जुड़ीं विद्या के मुताबिक दाखिल चार्जशीट में आर्यन खान सहित 6 लोगों का नाम शामिल नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच के दौरान आर्यन के खिलाफ ड्रग्स केस में कोई सबूत नहीं मिला.

NCB ने माना- समीर वानखेड़े से हुई गलती

आजतक के अरविंद ओझा के मुताबिक इस मामले में एनसीबी के डीजी एसएन प्रधान ने माना कि NCB अधिकारी समीर वानखेड़े और उनकी टीम से गलती हुई. समीर वानखेड़े मुंबई क्रूज केस में जांच अधिकारी थे.

डीजी एसएन प्रधान ने ये भी कहा,

अगर पहली जांच टीम से गलती नहीं होती, तो SIT जांच टेक ओवर क्यों करती? कुछ तो कमियां रह गईं, तभी तो एसआईटी ने केस अपने हाथ में लिया. इन कमियों को दूर करने के लिए या फिर कम से कम आगे की कार्रवाई सही हो, इसको ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई.

इतना ही नहीं एनसीबी डीजी ने संकेत दिए कि छापेमारी और जांच के दौरान चूक के आरोप में क्रूज पर छापेमारी करने वाले एनसीबी के अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जा सकती है.

इंडिया टुडे को एनसीबी की जांच टीम से जुड़े सूत्रों ने ये भी बताया -

#आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं मिला था.

# जांच के दौरान ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि क्रूज पार्टी में ड्रग्स बांटने की साजिश आर्यन खान ने रची थी.

# NCB को ऐसा भी कोई सबूत नहीं मिला जिससे ये पता चले कि आर्यन खान का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से था.

# व्हाट्सएप चैट से भी यह नहीं पता चलता कि आर्यन खान किसी अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा हैं.

# मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने पाया कि क्रूज पर जिस छापेमारी के दौरान आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था. उस छापेमारी के दौरान में कई तरह की अनियमितताएं भी की गई थीं.

# एसआईटी ने ये संकेत भी दिया है कि छापेमारी के दौरान अधिकारियों को आर्यन खान का फोन लेने की कोई जरूरत नहीं थी.

# इस मामले में कई आरोपियों के पास से अलग-अलग ड्रग्स मिली थी. लेकिन उसे इकट्ठा दिखाया गया. ये काम NDPS के नियमों के तहत नहीं था.

वीडियो देखें | दी सिनेमा शो: कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' ने 'द कश्मीर फाइल्स' का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया?

Advertisement

Advertisement

()