The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Hizbul Mujhadeens teenaged commander Burhan wanis latest video goes viral

टेररिस्ट ने बनाया वीडियो, हम पुलिस वालों को नहीं मारते, हमें मजबूर किया जाता है

जो न हो जाए वो कम है, दसवीं की परीक्षा देनी थी तो आतंकी बन गया, अब पुलिस और आर्मी को धमका रहा है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
9 जून 2016 (Updated: 9 जून 2016, 03:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
अभी चार तारीख को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस पर हमला हुआ. शनिवार का दिन था, 11 बजकर 20 मिनट पर जनरल बस स्टैंड पर पुलिस की टीम पर गोलियां चलनी शुरू हो गईं. इस हमले में एएसआई समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. उस हमले के बाद हिजबुल मुजाहिदीन के एक टीनएज कमांडर बुरहान वानी ने एक वीडियो बनाया. जो फेसबुक और व्हाट्सएप पर चक्कर खा रहा है . 6 मिनट और सत्रह सेकंड के इस वीडियो में वो पुलिस वालों को धमका रहा है. ये बुरहान वानी वहीं त्राल का रहने वाला है. 2010 में इसकी दसवीं की परीक्षा होनी थी, वो नहीं दिहिस, घर छोड़कर हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया. आजकल कश्मीर में टेररिज्म का पोस्टर बॉय बना है. तो इस वीडियो में कुर्सी पर बैठे फैल रहा है. पैर पर कंबल डाले है और दोनों तरफ दो-दो बंदूक धरे है. वीडियो में वो सिक्योरिटी फोर्सेज, सैनिकों की कॉलोनी और कश्मीरी पंडितों की कॉलोनी पर हमले करने की धमकी दे रहा है, लेकिन ये भी कह रहा है कि सालाना होने वाली अमरनाथ यात्रा पर हमले नहीं करेगा. सो काइंड ऑफ यू, गधे, पाजी! साथ में वो कहता है कि पुलिस वालों पर हमला करने के लिए हमें मजबूर किया गया था, हमने पहले भी वार्निंग दी थी, कि हम पर हमला न किया जाए, लेकिन वो हमारे अगेंस्ट काम करते रहे, हमारे यूथ्स को परेशान किया जाता है, तो हमें हमला करना पड़ा. अब कोई वार्निंग न दी जाएगी, हर वर्दीवाले पर हमला किया जाएगा. मैं उनको चेकपॉइंट्स और कैंप के अंदर ही रहे आने के लिए कहता हूं. ये पुलिस वाले इंडिया की पॉलिसी नहीं समझते, यहां घाटी में लोग पुलिस वालों और टेररिस्ट्स के मरने पर खुश होते हैं. ये जमीन हमारी है, कश्मीर हमारा है, हम टेररिस्ट नहीं हैं , लेकिन ये जो आर्मी है हमें आतंकियों की तरह ट्रीट करके परेशान करती है.

वीडियो देखने के लिए कहीं क्लिक न करें, हम इत्ते घोंचू नहीं हैं कि आतंकी का वीडियो लगाकर आग में और केरोसीन डाल दें.

Advertisement

Advertisement

()