और आखिरकार उस फिल्म का ट्रेलर आ गया जिसका मुझे बेसब्री से इंतज़ार था. संत एमएसजीकी फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब- एमएसजी लायनहार्ट 2' का ट्रेलर आ चुका है. कहानीकुछ ऐसी है कि 'दूरी' में कोई हमला होता है, सारा देश गुस्से में होता है और उसकाबदला सर्जिकल स्ट्राइक कर लिया जाता है. इस क्रम में संत गुरमीत राम रहीम सिंहइंसान जी, जो कि लायनहार्ट उर्फ शेरदिल का रोल करते हैं, वो पाकिस्तान चले जातेहैं. पाकिस्तान में घुसकर अंदर से हसन बनकर ऑपरेशन करते हैं. फिल्म 10 फरवरी कोआएगी. तस्वीरों में देखिए इस फिल्म में क्या-क्या है. इस फिल्म का ट्रेलर देख हमेंक्या पता चलता है. रात साढ़े बारह बजे आर्मी वाले सनग्लासेज लगाकर सर्जिकल स्ट्राइकपर जाते हैं. Sorry नाइट विजन वाला चश्मा होगा. एमएसजी के पास खुद का हाफ़िज़ सईदहै. जो मसूद अजहर जैसा लगता है. टाटा नैनो वालों ने हेलीकॉप्टर उतारा है, जो लिटरलीजॉय स्टिक से चलता है. क्योंकि एमएसजी की गाड़ी कभी भी उड़ने लगती है, इसलिए उसमेंनंबर प्लेट नहीं होती. एमएसजी एक्स-मेन से लड़ रहे हैं, इस सीन में आप उन्हें कॉलोसससे झगड़ते देख सकते हैं. इसके बाद कॉलोसस का जवाब ये था. पाकिस्तान के आतंकियों काएक ग्रुप बस एक जूते से मारा जा सकता है. एमएसजी शराब छुडाते हैं, इसका असरपाकिस्तान में है, वहां पार्टी भी सॉफ्ट ड्रिंक पीकर होती है. तारेक शाह की एंजल-2भी लायनहार्ट-2 में दिखाई जाएगी. एमएसजी ने फिर 42 काम किए हैं. ये फिल्म देखने केबाद ये तय है कि ना-पाक का खात्मा तय है. ये फिल्म देखकर ही कई आतंकी मर जाने तयहैं. एक आतंकी का तो ऐसा हाल ट्रेलर में ही हुआ. ट्रेलर देखें.https://www.youtube.com/watch?v=0ZZcc22tZRo ये पढ़ें इतिहास में आज से पहले इतनासाइंटिफिक गाना नहीं बना इंडिया को इस साल तीस ऑस्कर दिलाएगी ये हिंदी फ़िल्म