The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Himachal university Ragging video viral senior students beat junior for refusing alcohol

यूनिवर्सिटी का हाल, जूनियर ने शराब नहीं पी तो सीनियर्स ने खींच-खींच कर बेल्ट मारी

Himachal की BAHRA University के हॉस्टल का वीडियो वायरल है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 5 छात्रों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
bahra university Ragging student
हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एक छात्र के साथ रैगिंग की गई. (तस्वीरें- इंडिया टुडे)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
11 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 11 सितंबर 2024, 10:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हिमाचल प्रदेश की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा है. सोलन जिले के बताए जा रहे इस वीडियो में कुछ छात्र एक दूसरे छात्र को बुरी तरह प्रताड़ित कर रहे हैं. उसे शराब पीने पर मजबूर कर रहे हैं. वो नहीं पी रहा तो उसे बेल्ट से पीट रहे हैं. रैगिंग के नाम पर छात्र को पीटने वाले यूनिवर्सिटी के सीनियर छात्र बताए गए हैं. पीड़ित उनका जूनियर है. आरोपियों ना सिर्फ उसे प्रताड़ित किया, बल्कि वीडियो बनाकर शेयर भी कर दिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 5 छात्रों को गिरफ्तार किया है. वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें निकाल दिया है.

क्या है मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े राजेश शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार, 7 सितंबर की है. सोलन जिले की बाहरा (BAHRA) यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र की जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद पीड़ित छात्र ने कंडाघाट पुलिस स्टेशन में रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई. बताया कि सीनियर छात्र काफी दिन से उसे परेशान कर रहे थे. 

छात्र के मुताबिक आरोपियों ने उसे कमरे में बुलाया और फिर शराब पिलाने लगे. छात्र के इनकार करने पर आरोपी छात्रों ने बंद कमरे में उसकी पिटाई शुरू कर दी. वहां मौजूद अन्य छात्र इस मारपीट का वीडियो बनाते रहे. 

ये भी पढ़ें- कमला हैरिस से डिबेट में डॉनल्ड ट्रंप ने 'अब्दुल' पर कुछ कह दिया, मीम्स की बाढ़ आ गई

वीडियो में दिख रहा है कि जूनियर छात्र के सामने बैठा एक स्टूडेंट पहले उसे थप्पड़ और घूंसे मारता है. इसके बाद दूसरा छात्र पीड़ित की पीठ पर बेल्ट से कई बार मारता है. उसके बाद तीसरा छात्र फिर से हाथों से पिटाई करना शुरू कर देता है. इस दौरान कमरे में अन्य स्टूडेंट्स भी बैठे थे. उनमें से कोई भी बीच-बचाव करने के लिए नहीं आया. 

यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी किया है
यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी किया है

मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी की तरफ से भी बयान जारी किया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नोटिस जारी कर कहा कि इस मामले में कमेटी की मीटिंग हुई थी. 9 सितंबर में कमेटी की मीटिंग में छात्र कार्तिक, सक्षम, करन और दिव्यांश को यूनिवर्सिटी से निष्कासित किया गया है.

वीडियो: सैफई यूनिवर्सिटी में भयानक रैगिंग, डेढ़ सौ छात्रों के सिर मुंडवा दिए गए

Advertisement

Advertisement

()