The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • donald trump in presidential debate took abdul name kamla harris and memes reaction

कमला हैरिस से डिबेट में डॉनल्ड ट्रंप ने 'अब्दुल' पर कुछ कह दिया, मीम्स की बाढ़ आ गई

दरअसल, पूर्व-राष्ट्रपति ट्रंप ने अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पहले तालिबान से बात की थी. वो डिबेट में इसी बारे में बता रहे थे. हालांकि उनकी बात सही से लैंड नहीं हुई.

Advertisement
pic
11 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 06:34 PM IST)
trump abdul remark
ट्रंप ने डिबेट में कई ऐसी विवादास्पद बातें बोलीं. (फ़ोटो - एजेंसी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्शन में रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप और डेमोक्रैट उम्मीदवार व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच डिबेट हुई. ये कमला हैरिस की पहली डिबेट थी, क्योंकि इससे पहली वाली में राष्ट्रपति बाइडन ख़ुद थे. बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. उनकी जगह कमला हैरिस को दावेदारी सौंपी गई है. डिबेट के बाद कई बातें निकल कर आईं. सोशल मीडिया पर सख़्त ख़ेमेबाज़ी चल रही है. कमला के लिए भी प्रतिक्रियाएं तैर रही हैं, ट्रंप के लिए भी. ट्रंप की एक टिप्पणी के चलते उनकी खिल्ली उड़ रही है, और इसका कनेक्शन है ‘अब्दुल’ से.

दरअसल, पूर्व-राष्ट्रपति ट्रंप ने अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पहले तालिबान से बात की थी. वो डिबेट में इसी बारे में बता रहे थे. इस पर हैरिस ने उनकी आलोचना की, कि उन्होंने बहुत कमज़ोर डील की थी. जवाब में ट्रंप ने कहा कि जब तालिबान के स्नाइपर्स अमेरिकी सैनिकों को निशाना बना रहे थे, उस वक़्त उन्होंने ‘तालिबान के प्रमुख’ अब्दुल से बात की थी. अब्दुल को ‘धमकी’ दी थी.

ये भी पढ़ें - प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप और हैरिस के बीच तीखी बहस, ट्रंप बोले- ‘हैरिस राष्ट्रपति बनती हैं तो इजरायल खत्म...’

इसी में कहते-कहते वो कह गए,

“मैंने अब्दुल से कहा कि अब ऐसा नहीं होना चाहिए. अगर कुछ किया, तो परेशानी में आ जाओगे. उसने मुझसे पूछा कि मैंने उसे उसके घर की तस्वीर क्यों भेजी है? मैंने कहा - तुम समझदार हो, अब्दुल. ​​फिर 18 महीनों तक हमारे किसी सैनिक की जान नहीं गई.”

अब्दुल कौन? संभवतः ट्रंप का इशारा तालिबान कमांडर और अफ़ग़ानिस्तान के पहले उप-प्रधानमंत्री अब्दुल ग़नी बरादर की ओर था. बेसिकली ट्रंप ये बताना चाह रहे थे कि अब्दुल की घर की तस्वीरें भेजकर उन्होंने उसे धमकी दी. मगर उनकी बात सही लैंड नहीं हुई. इस टिप्पणी पर हैरिस हंसी और इंटरनेट की जनता भी. मीम्स की बाढ़ आ गई.

ये भी पढ़ें - कमला हैरिस के समर्थन में आईं पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट, इंस्टा पोस्ट कर बताई वजह

जनता ने कहा कि अब्दुल के लिए भी अजीब होगा कि अमेरिका का राष्ट्रपति उन्हें उन्हीं के घर की फ़ोटो भेज रहा है. कुछ मीम्स देख लीजिए:

एक फ़ोटोग्राफ़र हैं, अब्दुल. उन्होंने लिखा कि ट्रंप उनके पीछे ही पड़ गए हैं.

ट्रंप के लिए ये आम है कि उनके कहे-किए पर जनता मज़ाक उड़ाए. इससे उनकी लोकप्रियता या वोटर बेस में बहुत फ़र्क़ नहीं पड़ता.

मुद्दे की बात ये है कि शुरुआती सर्वे में ट्रंप आगे चल रहे थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि हैरिस के आने से खेल बदल गया है. नए सर्वे कह रहे हैं कि दोनों के बीच कांटे की टक्कर है. कमला अपनी उम्र और करिज़मा की वजह से मजबूत दावेदार साबित हो रही हैं. अगर वो ये चुनाव जीत जाती हैं, तो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी.

वीडियो: डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाला 20 साल का लड़का किसका सपोर्टर निकला? FBI ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()