शादियों का सीजन चल रहा है, शादी में आमतौर पर दूल्हा घोड़े या बग्गी पर बैठकरदुल्हन को लेने जाता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर जिले(Sirmaur) में इन दिनों दूल्हे JCB पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने जा रहे हैं. आइयेआपको बताते हैं कि किस वजह से दूल्हों को JCB पर बैठकर अपनी बारात में जाना पड़ रहाहै. दो जेसीबी मशीन से पहुंची बारात आजतक के विशाल आनंद की रिपोर्ट के मुताबिकरविवार, 23 दिसंबर को सिरमौर जिले के संगड़ाह इलाके से एक बारात रतवा गांव के लिएरवाना हुई. लेकिन भारी बर्फबारी के चलते आधे रास्ते ही जा पाई. बर्फबारी से सड़क परकरीब तीन फीट मोटी बर्फ की परत जम गई थी, ऐसे में आगे जाना मुमकिन नहीं था. रास्तेसे बर्फ हटाने के लिए दूल्हे के पिता जगत सिंह ने जेसीबी मशीन का इंतजाम किया.लेकिन इस से भी बात नहीं बनी, जिसके बाद एक और जेसीबी मंगावाई गई, और फिर रास्ते सेबर्फ हटायी गई. इसके बाद बारात ने आगे का करीब 30 किमी लंबा रास्ता जेसीबी से ही तयकिया. जेसीबी में दूल्हा विजय प्रकाश, भाई सुरेंद्र और पिता जगत सिंह एक फोटोग्राफरको लेकर रतवा पहुंचे. सोमवार, 24 जनवरी की सुबह शादी संपन्न हुई, जिसके बाद दुल्हनजेसीबी पर ही बैठकर विदा हुई.दुल्हन को जेसीबी में बिठा लाया दूल्हा विजय प्रकाश2 घंटे का रास्ता 10 घंटे में तय किया सिरमौर जिले गिरिपार क्षेत्र में भी कुछ इसीतरह का मामला सामने आया. यहां भी दूल्हा जेसीबी लेकर दुल्हन लेने पहुंचा. दरअसलगिरिपार क्षेत्र के गत्ताधार गांव में भी बारिश और बर्फबारी से सड़क बंद थी. इस वजहसे गताधार गांव से रविवार, 23 जनवरी को दूल्हा रामलाल, भाई विरेंद्र, मामा गोपालसिंह करीब 100 किमी लंबा सफर तय कर संगड़ाह के ही डूंगी गांव पहुंचे. उन्होंने आजतकको बताया कि अगर रास्ता बंद नहीं होता तो ये दूरी सिर्फ दो घंटों में ही तय की जासकती थी, लेकिन खराब मौसम के कारण बारात को पहुंचने में 10 घंटे से भी ज्यादा कासमय लग गया.जेसीबी में 100 किमी लंबा रास्ता तय कर शादी में पहुँच दूल्हाकई दिन से मौसम खराब आजतक के मुताबिक सिरमौर जिले के संगड़ाह इलाके के ऊपरी हिस्सोंमें शनिवार, 22 जनवरी से ही बर्फ पड़ रही है. इलाके में 2 से 3 फीट मोटी बर्फ कीचादर बिछ गई है. इसके चलते डेढ़ दर्जन पंचायतों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है.बर्फबारी से संगड़ाह और उसके आसपास के इलाकों में लगातार तीन दिनों से यातायात पूरीतरह ठप है. बताते हैं कि इलाके में 100 से ज्यादा गाड़ियां सड़कों पर फंसी हुई हैं.बर्फबारी के कारण बिजली और पीने के पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है.