The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Himachal Pradesh Chamba Fair Overcrowding Passengers Forced into Bus Dicky Amid Massive Rus

बस में जगह नहीं बची तो यात्रियों से डिक्की भर दी खचाखच, वीडियो वायरल

हिमाचल के चंबा में मिंजर मेला आयोजिति किया गया. जिसमें इतने लोग शामिल हुए कि यात्रियों को बस की डिक्की में ठूस दिया गया.

Advertisement
pic
12 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 12 अगस्त 2024, 03:59 PM IST)
Chamba Fair Draws Huge Crowd
बसों की डिक्की में बैठे यात्री (तस्वीर : आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हिमाचल प्रदेश. नाम सुनते ही बस में सफर करते हुए दिखने वाले पहाड़ों के नजारे सामने आ जाते हैं. खबर भी बस वाली है. हिमाचल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यहां के चंबा इलाके में मिंजर मेले का आयोजन किया गया. मेले में खरीदारी के लिए इतने लोग आ गए कि जगह कम पड़ गई. आलम ये हुआ कि मेले को जाने वाली बसों की डिक्की में भी लोगों को बिठाया जा रहा है. ऐसा कई बसों में हो रहा है. लोग भी मेले में शामिल होने के लिए डिक्की में बैठने को मजबूर हैं. ऐसी ही एक बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

आजतक से जुड़े विशाल आनंद की रिपोर्ट के मुताबिक 29 जुलाई के दिन हिमाचल के चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला का आयोजन हुआ. इस मेले में भारी संख्या में लोग शामिल हुए. ऐसे में मेले को जाने वाले चंबा-साहो रूट पर एकाएक लोगों की आवाजाही बढ़ गई. भीड़ इतनी बढ़ी कि प्राइवेट बस चालकों ने बस के अंदर तो यात्रियों को भरा ही. साथ ही बस की डिक्की में भी लोगों को बिठाने लगे. यात्री भी अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं. देखें वीडियो. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि बस के कंडक्टर सवारियों को डिक्की में बिठा कर डिक्की का गेट भी बंद कर दे रहे हैं. ऐसा करके चालक ट्रैफिक नियम तो तोड़ ही रहे, यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रहे हैं. अमूमन बस की डिक्की केवल सामान रखने के लिए बनाई जाती है. जहां किसी भी तरह का फोम नहीं होता. ऊपर से दरवाजा बंद करने से यात्रियों को सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है. यात्रियों का ऐसी स्थित में सफर करना अमानवीय भी है. 

इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमला, कुछ जगहों पर बचाने के लिए आगे आए मुस्लिम

मिंजर एक ऐतिहासिक मेला है. इस मेले की शुरुआत में खुद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी शामिल हुए थे. हालांकि हफ्ते भर चलने वाला ये मेला अब खत्म हो चुका है, लेकिन अलग से आयोजित कारोबारियों के मेले में लोग शामिल हो रहे हैं.

वीडियो: तारीख: शेख मुजीबुर्रहमान की पूरी कहानी? बांग्लादेश के लोग कैसे याद करते हैं?

Advertisement

Advertisement

()