ये दुनिया का सबसे बकचोन्हर टट्टू है, सबको पिंटो बना डाला
जैसे मैं रोज सुबह जगाने पर मर से जाने की नौटंकी करता हूं, ये वही कर रहा था. फेमस हो गया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
ये टट्टू है, नाम है पिंटो. अपने मालिक मार्क के साथ रहता है. अमेरिका के गुड लो पार्क में रहता है. ये टेक्सास में है. एक दिन ये मर गया! चारों पैर ऊपर किए पड़ा था, उनके फ़ार्म में आए बिजली मिस्त्री ने देखा, सन्न रह गया. जाकर मार्क को बताया, मार्क को तो पता था. ये हमेशा ही ऐसे करता है. गए, देखे, वीडियो बना लिया. फेसबुक पर डाला, वायरल हो गया. 3 दिन में तीन करोड़ लोग देख चुके हैं. ये इतना बकचोन्हर है कि इसको लगता है ऐसे पैर ऊपर करके पड़ा रहेगा तो सब इसको मरा मान लेंगे.
मार्क ने फिर इसके पहले वाला वीडियो भी अपलोड किया. जिसमें पिंटो ऐसे ही फर्जी में मरा पड़ा है.
इसके बाद पिंटो का फेसबुक पेज भी बन गया. Pinto Plays Possum नाम के इस पेज पर पिंटो जैसे ही टांग उठाए जानवरों और लोगों की फोटो पड़ने लगीं. पिंटो पर मीम भी बना है ये देखिए.

पिंटो इतना फेमस हो गया कि बच्चे पिंटो जैसे बन गए, और उसकी नकल करने लगे.
किसी ने पिंटो का स्केच भी बना दिया. उसकी तस्वीर देखिए. इस तस्वीर में चित्रकारी उसी लेवल की थी, जिस लेवल की पिंटो की मरने की एक्टिंग.

निकी नाम के एक यूजर ने पेज पर एक फोटो अपलोड की और बताया कि मुझे हमेशा से पता था, पिंटो मेरा स्पिरिट एनिमल है. मैंने ये फोटो अप्रैल में ही खींच ली थी, सबूत देख लो बिलकुल पिंटो जैसी है.

किसी ने अपनी बिल्ली की फोटो अपलोड की. और उसे पिंटो जैसा बताया.

फिर किसी ने कुत्ते की ऐसी ही फोटो डाली.

और तो और इंसान भी पिंटो बनने लगे.

सारी फोटोज और वीडियो Mark N Kelley के सौजन्य से 
.webp?width=60)

