The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Henley Passport Index 2023: Indians can travel visa-free to 59 destinations, Pakistan features at bottom

पाकिस्तान का पासपोर्ट बहुत खराब, क्या हमारी हालत इतराने वाली?

दुनिया के सबसे मजबूत और खराब पासपोर्ट की लिस्ट जारी

Advertisement
pic
12 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 12 जनवरी 2023, 10:30 AM IST)
Henley Passport Index 2023
भारत की रैंक पिछले साल के मुकाबले सुधरी है (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index). दुनियाभर के पासपोर्ट (Passport ranking) की ये रिपोर्ट हर तीन महीने में जारी की जाती है. इसे लंदन की कंपनी हेनले एंड पार्टनर्स (Henley and Partners) जारी करती है. 10 जनवरी को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में टॉप तीन देश एशिया (Top 3 Asian Countries in Passport index) के हैं.

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में जापान (Japan) ने पहला स्थान हासिल किया है. यानी जापान का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है. जापान का पासपोर्ट दुनिया के 193 देशों में वीजा के बिना जाने की अनुमति देता है. वहीं सिंगापुर (Singapore) और दक्षिण कोरिया (South Korea) दोनों दूसरे स्थान पर हैं. दोनों देशों के पासपोर्ट से 192 देशों में बिना वीजा के ट्रैवल किया जा सकता है.

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में टॉप 10 में तीन एशिया के हैं. लेकिन बाकी देश ज्यादातर यूरोपीय हैं. फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल और ब्रिटेन जैसे देश के लोग 187 देशों की वीजा के बिना यात्रा कर सकते हैं.  

पाकिस्तान नीचे से चौथे स्थान पर

दुनिया के सबसे खराब पासपोर्ट की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर नाम आता है पाकिस्तान (Pakistan) के पड़ोसी देश अफगानिस्तान का. अफगानिस्तान के पासपोर्ट से सिर्फ 27 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है. वहीं दूसरे स्थान पर इराक है. इराक का पासपोर्ट सिर्फ 29 देशों के वीजा फ्री ट्रैवल की अनुमति देता है. सीरिया का नाम सबसे खराब पासपोर्ट की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. सीरिया के रहने वाले लोग सिर्फ 30 देशों में बिना वीजा के एंट्री ले सकते हैं.

Henley Passport Index में पाकिस्तान नीचे से चौथे स्थान पर आता है. पाकिस्तान इस इंडेक्स में 106 वें स्थान पर है. पाकिस्तान के लोग दुनिया के 32 देशों की वीजा के बिना यात्रा कर सकते हैं.      

भारतीय पासपोर्ट की रैंक क्या है?

Henley Passport Index में भारत की रैंक 85 वीं है. भारतीय पासपोर्ट दुनिया के 59 देशों में वीजा के बिना ट्रायल की अनुमति देता है. साल 2022 में भारत की रैंक 87 वीं थी. यानी इस साल भारत की रैंक सुधरी है. लेकिन पिछले साल भारत के लोग 60 देशों की बिना वीजा के यात्रा कर सकते थे. जो कि इस साल कम होकर 59 देश हो गया है.

भारतीय पासपोर्ट रखने वाले लोग भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मकाउ, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, मॉरीशस, जिम्बाब्वे, युगांडा, ईरान और कतर जैसे देशों की बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं. इसके साथ ही इनमें से कुछ जगहों पर भारतीय पासपोर्ट रखने वाले लोगों को वीजा ऑन अराइवल की जरूरत पड़ सकती है.

वीडियो: लंदन की ट्रेनों में आदमी-औरत ऐसे बिना पैंट क्यों घूम रहे हैं?

Advertisement

Advertisement

()