अधीर रंजन चौधरी अब पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं या नहीं हैं?
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'मुझे कल हुई मीटिंग में पता चला...'

खबर है कि अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी और पश्चिम बंगाल में पार्टी प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने 30 जुलाई को ये जानकारी दी. वहीं इस सिलसिले में अधीर रंजन चौधरी का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर पर हुई मीटिंग के दौरान उन्हें पश्चिम बंगाल कांग्रेस का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया.
'मीटिंग में पता चला कि पूर्व अध्यक्ष बन चुका हूं'न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में अधीर रंजन चौधरी बोले,
ये भी पढ़ें- TMC के यूसुफ पठान का कांग्रेस के अधीर रंजन के खिलाफ जीत का छक्का
अधीर रंजन चौधरी ने ये भी बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल के नतीजों की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने की बात कही थी. अधीर ने कहा,
वहीं सोमवार, 29 जुलाई को दिल्ली में पश्चिम बंगाल के सीनियर पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की एक मीटिंग हुई. इस मीटिंग में अधीर रंजन चौधरी, पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदीप भट्टाचार्य सहित अन्य लोग शामिल हुए थे.
अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि वो इस मीटिंग में पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शामिल हुए थे, लेकिन मीटिंग में उन्हें ‘पूर्व अध्यक्ष’ कहा गया. वहीं कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर के मुताबिक चौधरी ने चुनाव के बाद इस्तीफा दे दिया था.
'नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया चल रही है'गुलाम अहमद मीर ने मंगलवार, 30 जुलाई को कहा कि राज्य इकाई के नए प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा,
ये पूछे जाने पर कि क्या अधीर रंजन चौधरी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है, मीर ने कहा कि केवल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ऑफिस ही इसकी पुष्टि कर सकता है.
बता दें कि मुर्शिदाबाद जिले की बरहमपुर लोकसभा सीट से लगातार पांच बार (1999 से) सांसद रहे अधीर रंजन चौधरी इस सीट पर 2024 का चुनाव हार गए थे. उन्हें TMC के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान से हार का सामना करना पड़ा.
लोकसभा चुनाव के पहले से ही अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस आलाकमान के बीच मतभेद सामने आने लगे थे. अधीर लगातार पश्चिम बंगाल की सीएम और TMC मुखिया ममता बनर्जी पर हमलावर रहे. वहीं कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन के तहत ममता के प्रति नरम दिखा.
TMC ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा का चुनाव भले ही अकेले लड़ा, लेकिन नेशनल लेवल पर INDIA गठबंधन को समर्थन देने की बात कही थी. अधीर रंजन ने इस पर भी ममता पर निशाना साधा था. कहा था कि ममता बनर्जी 'INDIA' ब्लॉक से भागकर BJP से हाथ मिला सकती हैं. अधीर रंजन चौधरी के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि ममता INDIA गठबंधन के साथ हैं. वहीं अधीर रंजन चौधरी के लिए खरगे ने ‘बाहर जाने’ की बात तक कह दी थी.
यहां पढ़ें- ममता ने कांग्रेस में 'लड़ाई लगवाई', अधीर पर भड़के खरगे ने कहा- ‘बात नहीं सुननी तो बाहर हो...’
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: CJI डीवाई चंद्रचूड़ का नाम लेकर क्या बोले नाराज़ अधीर रंजन चौधरी?

.webp?width=60)

