The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Hardik pandya played a cameo in second t20 against ireland

9 बॉल पर 4 छक्के, हार्दिक पंड्या ने आयरलैंड की लंका लगा दी

धोनी सबसे ज्यादा खुश होंगे, वजह ही ऐसी है.

Advertisement
pic
30 जून 2018 (अपडेटेड: 30 जून 2018, 09:53 AM IST)
Img The Lallantop
हार्दिक पंड्या ने दूसरे टी20 में गजब का फिनिश किया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया के साथ जो हो रहा है, उसे कहते हैं किस्मत. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारी-भरकम सीरीज के पहले उसे पूरा कॉन्फिडेंस मिल गया है. पहले इसमें मदद की अफगानिस्तान ने. टेस्ट मैच हारकर. अब आयरलैंड पूरा साथ दे रहा है. दो टी20 हारकर. उधर इंग्लैंड भी ऑस्ट्रेलिया को पटक कर आ रही है. सो मुकाबला तगड़ा होगा. ये सब तो ठीक है, मगर आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने गजब खेला. पहले खेलते हुए 213 रन बनाए. फिर आयरलैंड को 70 रन पर समेट दिया. मगर इस मैच में एक खिलाड़ी ने जो खेला, जो खेला कि क्या बताएं. हार्दिक पंड्या. मतलब बवाल है ये आदमी. बॉलरों को मार-मार के भूत बना दिया. आखिरी के ओवरों में आया. 32 रन बनाए. 9 बॉलों पर. 1 चौका लगाया और 4 छक्के. गजब का फिनिश दिलाया. पंड्या ने इस मैच में एक रिकॉर्ड भी बनाया. ये रिकॉर्ड है 10 बॉल से कम वाली इनिंग में चार छक्के मारने का. इस मामले में अब वो दूसरे नंबर पर हैं. पहले पर हैं ड्वेन स्मिथ, जिन्होंने 7 बॉल की इनिंग में चार छक्के मारे. फिर हैं क्रिस जॉर्डन जिन्होंने इसके लिए 9 गेंदे ली थीं. अब पंड्या ने भी 9 बॉल पर ये कर दिया है. पंड्या की ये इनिंग इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि टीम काफी दिनों से मैच फिनिश करने में नाकाम हो रही थी. जितनी तगड़ी शुरुआत होती है. अंत में वैसा कोई फिनिश नहीं कर पाता. इस मैच में भी मनीष पांडेय आखिर में टुकुर, टुकुर कर रहे थे. मगर पंड्या ने तगड़ा खेला और उम्मीद जगाई कि वो ऐसा कर सकते हैं. उन्हें वैसे भी बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन मिला था. सो उन्होंने उसका भरपूर फायदा उठाया. खैर, पंड्या के इन चार छक्कों से ज्यादा मशहूर उनका पिछले मैच में मारा एक छक्का है. वो इसलिए क्योंकि वो था हेलिकॉप्टर शॉट. पंड्या ने इसे धोनी के ट्रेडमार्क स्टाइल में मारा था. और क्या शानदार मारा था. एकदम जैसे लगा कि पंड्या धोनी का आशीर्वाद लेकर आए हों और अर्जुन बन गए हों. धोनी पंड्या से जरूर खुश होंगे. एक तो वो उनकी तरह बड़े छक्के मार ही रहे है. दूसरी वजह है उनका फिनिशर के तौर पर फॉर्म, जिसके लिए धोनी जाने जाते हैं.  देखें वो हेलिकॉप्टर शॉट-
ये भी पढ़ें - वो क्रिकेटर नहीं, तूफ़ान था. आता था, तबाही मचाता था, चला जाता था रवि शास्त्री ने 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे, ये बात उनकी मां को अगली सुबह भेलपूरी वाले से पता चली 31 छक्के, 458 रन...वापसी वाले मैच में स्टीव स्मिथ और उनकी टीम ने गजब का तोड़ा कल रात इस बॉलर ने चार गेंदों में दुनिया के तीन धाकड़ बल्लेबाजों को निपटा दिया नाक से खून बह रहा था, सचिन वक़ार के पास गए और मराठी में कहा, ‘तुझ्या आयचा घो’  

Advertisement

Advertisement

()