The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • hamas armed wing threatens Israel says it will kill captives if attacks continue without warning

हमास ने इजरायल के बंदी नागरिकों को एक-एक कर मारने की धमकी क्यों दी?

हमास की आर्म्ड विंग के प्रवक्ता ने कहा कि वो इज़रायली बंदियों को सुरक्षित रखकर इस्लामिक निर्देशों के मुताबिक काम कर रहे हैं. लेकिन...

Advertisement
pic
9 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 11:52 PM IST)
hamas armed wing threatens Israel says it will kill captives if attacks continue without warning
हमास की आर्म्ड विंग की तरफ से इज़रायल को चेतावनी दी गई कि वो अब इज़रायल के सिविलियन बंदी नागरिकों को फांसी देना शुरू करेगा. (फोटो- आजतक/AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इज़रायल-हमास के बीच चल रहा संघर्ष (Israel Hamas Airstrike Gaza Strip) थमता नहीं दिख रहा है. 7 अक्टूबर को रॉकेट हमलों से शुरू हुए संघर्ष में अब तक 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अब हमास की तरफ से इज़रायल को धमकी दी गई है. 9 अक्टूबर को हमास की आर्म्ड विंग की तरफ से इज़रायल को चेतावनी दी गई कि वो अब इज़रायल के सिविलियन बंदी नागरिकों को फांसी देना शुरू करेगा. 

रॉयटर्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार हमास की आर्म्ड विंग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इज़रायल बिना किसी पूर्व चेतावनी के आम नागरिकों के घरों पर बमबारी करेगा, तो उसके बदले वो इज़रायली नागरिक बंदियों को फांसी देना शुरू कर देगा. हमास की आर्म्ड विंग के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने कहा कि वो इज़रायली बंदियों को सुरक्षित रखकर इस्लामिक निर्देशों के मुताबिक काम कर रहे हैं. उन्होंने बढ़ती बमबारी और बिना चेतावनी के हवाई हमलों में मारे गए नागरिकों की हत्या के लिए इज़रायल को जिम्मेदार ठहराया.

हमास ने 100 से ज्यादा लोगों को बंदी बनाया

इज़रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने बताया कि हमास ने 100 से ज्यादा लोगों को बंदी बनाया है. उन्हें गाज़ा ले जाया गया है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अल-कसम ब्रिगेड की ओर से बंदियों को फांसी देने की धमकी की घोषणा के बाद बंदियों का जीवन खतरे में हैं.

उधर इज़रायली सेना ने कहा कि वो गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ सबसे बड़ा हवाई हमला कर रही है. बताया गया कि लेबनान की सीमा के आसपास के 10 किलोमीटर इलाके के लोगों को शेल्टर में जाने को कहा गया है. सेना की ओर से कहा गया कि बीते 3 घंटे में हमास के 130 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई है. वहीं, गाजा से इज़रायल के बीरशेबा पर रॉकेट्स दागे गए हैं.

(ये भी पढ़ें: वो 6 मौक़े, जब इज़रायल-हमास के बीच हुई भीषण 'जंग' में मारे गए हज़ारों निर्दोष लोग)

वीडियो: दुनियादारी: इजरायल-पलस्तीन के बीच नया विवाद, रिफ्यूजी कैंप पर बम बरसा रहा इज़रायल!

Advertisement

Advertisement

()