बच गए सलमान खान, इस शार्प शूटर ने पुलिस से जो कहा, उसे सुनकर आप यही कहेंगे
जिसके आका ने कहा था- सलमान को यहीं मारूंगा तो पता चलेगा कि अपराध क्या होता है.
Advertisement

सलमान खान को मारने की सुपारी लेने वाला शार्प शूटर संपत नेहरा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
सलमान खान. यानी बॉलीवुड के भाईजान. इस भाईजान की जान खतरे में थी. वक्त रहते पुलिस ने हैदराबाद से एक शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया. उस शार्प शूटर ने जो बताया उसने पुलिस के साथ ही सलमान खान के भी होश उड़ा दिए.

इस शार्प शूटर का नाम है संपत नेहरा, जो लॉरेंस विश्नोई का खास आदमी है. संपत नेहरा को गुरुग्राम एसटीएफ ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. इस संपत पर 20 से ज्यादा हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण और फिरौती मांगने के केस दर्ज हैं. गुरुग्राम एसटीएफ के मुताबिक संपत ने बताया है कि वो सलमान विश्नोई के कहने पर सलमान खान की हत्या करने जा रहा था. उसने हत्या की पूरी प्लानिंग भी कर ली थी.
सलमान खान मुंबई के जिस गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, संपत उसकी दो दिनों तक रेकी कर चुका था. इसके अलावा संपत को सलमान के आने-जाने का वक्त और उसकी सिक्योरिटी के बारे में भी संपत को पूरी जानकारी थी. इसके लिए संपत सलमान का फैन बनकर मई में सलमान के घर के बाहर भी जा चुका था. उसने ये देखा था कि सलमान कितनी दूरी से अपने फैंस से मिलते हैं और किस हथियार से उतनी दूरी तक गोली चलाई जा सकती है. संपत के मुताबिक सलमान खान की हत्या के बाद वो देश छोड़कर भागने वाला था.
कौन है लॉरेंस बिश्नोई, जिसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी

कहने को तो लॉरेंस विश्नोई स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम का एक संगठन चलाता है. लेकिन पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में लॉरेंस विश्नोई एक आतंक का नाम है. अब तक लॉरेंस पर करीब 50 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 30 में वो बरी हो चुका है.

लॉरेंस पर तीन राज्यों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 30 में वो बरी हो चुका है.
लॉरेंस हत्या, लूट, रंगदारी वसूलने जैसे अपराध करता रहा, जेल जाता रहा और जमानत पर रिहा होता रहा. 17 जनवरी 2015 को जब पंजाब की खरड़ पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी, तो वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. हालांकि 4 मार्च 2015 को लॉरेंस फाजिल्का पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तारी हुई तो पुलिस ने राहत की सांस ली, क्योंकि अगर लॉरेंस बाहर रहता तो उसे गैंगस्टर मशाना और हरगोबिंद सिंह की हत्या करनी थी.

लॉरेंस विश्नोई के पास से जेल में कई बार फोन बरामद हो चुका है.
वापस जेल लौटने के बाद लॉरेंस विश्ननोई ने अपनी ताकत और बढ़ा ली. फरीदकोट जेल में बंद रहने के दौरान वो फोन का इस्तेमाल करने लगा. परेशान जोधपुर प्रशासन ने उसे 23 जून को अजमेर की घूघरा घाटी हाई सिक्योरिटी जेल में भेज दिया. इसी जेल में राजस्थान के कुख्यात आनंदपाल के गैंग के भी शूटर थे. इस जेल में आने पर लॉरेंस की मुलाकात आनंदपाल के भाई से हुई. जिस अजमेर जेल में जाने से अपराधी खौफ खाते थे, लॉरेंस वहां भी पूरी मौज में रहा. अजमेर जेल में आने के साथ ही उसके पास मोबाइल उपलब्ध हो गए. इस बात की पुष्टि तब हुई, जब लॉरेंस ने जेल से ही फोन करके आनंदपाल के सियासी विरोधी रहे सीकर के पूर्व सरपंच सरदार राव की अपने मोहाली के शूटर रविंदर काली को भेजकर 27 अगस्त 2017 को हत्या करवा दी. इतना ही नहीं जोधपुर में अपनी धाक जमाने के लिए लॉरेंस ने 17 सितंबर को सरेआम अपने शूटर हरेंद्र जाट और रविंदर काली से जोधपुर के कारोबारी वासुदेव इसरानी की हत्या करवा दी. इसके बाद तो आनंदपाल गैंग के लोग भी उसे अपना सरगना मानने लगे.

आनंदपाल राजस्थान का सबसे बड़ा गैंगेस्टर माना जाता था. इसके एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से ही उसके गैंग की कमान संभाल ली है.
जेल में बैठकर अपनी आपराधिक सत्ता चला रहा लॉरेंस विश्नोई पुराने मामले की सुनवाई के दौरान 5 जनवरी 2018 को राजस्थान के जोधपुर में पेशी पर पहुंचा था. पेशी से लौटने के दौरान पुलिस की जीप में मीडिया के लोगों ने उससे जुड़े मुकदमों पर सवाल किया. इस दौरान उसने कहा कि उसपर लगे सभी मुकदमे गलत हैं और पुलिस उसे फंसा रही है. इस दौरान लॉरेंस ने कहा-
हत्या, लूट, रंगदारी, अवैध वसूली और जान से मारने की कोशिश के 50 से भी अधिक मुकदमों में नाम आने वाले लॉरेंस विश्नोई ने सुपर स्टार सलमान खान को मारने की धमकी दी थी. इसके बाद से जोधपुर में और खास तौर पर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

सलमान खान की जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस ने जोधपुर में ही सलमान खान को मारने की धमकी दी थी.
राजस्थान के जानकारों का मानना था कि लॉरेंस विश्नोई ने काले हिरण के शिकार को लेकर सलमान खान को मारने की धमकी दी थी. इसके पीछे एक वजह भी है. राजस्थान का विश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है. सलमान खान पर काले हिरण को मारने के जो आरोप लगे हैं, उनका मुकदमा भी विश्नोई समाज ही लड़ रहा है. जोधपुर की अदालत में ये मामला चल रहा है और सलमान खान को पेशी पर यहां आना पड़ता है. लॉरेंस खुद विश्नोई समाज से आता है. अजमेर की जेल में आने के बाद उसे राजस्थान के सबसे बड़े गैंगेस्टर माने जाने वाले आनंदपाल के गुट का भी साथ मिल गया है. ऐसे में सलमान खान को दी गई धमकी राजस्थान पुलिस किसी भी सूरत में हल्के में नहीं ले रही थी. और लॉरेंस की ये धमकी कितनी सही थी, इस बात का अंदाजा संपत नेहरा की गिरफ्तारी से भी होता है, जो सलमान को मारने के लिए पूरी रेकी कर चुका था.
ये भी पढ़ें:
कौन है लॉरेंस बिश्नोई, जिसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है
इस बात में कितना दम है कि आनंदपाल के मामले में सीबीआई जांच होगी?

Haryana STF arrested Lawrence Bishnoi gang's contract killer Sampat Nehra from Hyderabad. Police say 'Bishnoi had threatened to kill Salman Khan in connection with blackbuck case. Nehra had gone to recce his residence in Mumbai&planned to flee outside India after executing plan'. pic.twitter.com/DttshYfoZR
— ANI (@ANI) June 9, 2018
सलमान खान मुंबई के जिस गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, संपत उसकी दो दिनों तक रेकी कर चुका था. इसके अलावा संपत को सलमान के आने-जाने का वक्त और उसकी सिक्योरिटी के बारे में भी संपत को पूरी जानकारी थी. इसके लिए संपत सलमान का फैन बनकर मई में सलमान के घर के बाहर भी जा चुका था. उसने ये देखा था कि सलमान कितनी दूरी से अपने फैंस से मिलते हैं और किस हथियार से उतनी दूरी तक गोली चलाई जा सकती है. संपत के मुताबिक सलमान खान की हत्या के बाद वो देश छोड़कर भागने वाला था.
कौन है लॉरेंस बिश्नोई, जिसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी

कहने को तो लॉरेंस विश्नोई स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम का एक संगठन चलाता है. लेकिन पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में लॉरेंस विश्नोई एक आतंक का नाम है. अब तक लॉरेंस पर करीब 50 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 30 में वो बरी हो चुका है.

लॉरेंस पर तीन राज्यों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 30 में वो बरी हो चुका है.
लॉरेंस हत्या, लूट, रंगदारी वसूलने जैसे अपराध करता रहा, जेल जाता रहा और जमानत पर रिहा होता रहा. 17 जनवरी 2015 को जब पंजाब की खरड़ पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी, तो वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. हालांकि 4 मार्च 2015 को लॉरेंस फाजिल्का पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तारी हुई तो पुलिस ने राहत की सांस ली, क्योंकि अगर लॉरेंस बाहर रहता तो उसे गैंगस्टर मशाना और हरगोबिंद सिंह की हत्या करनी थी.

लॉरेंस विश्नोई के पास से जेल में कई बार फोन बरामद हो चुका है.
वापस जेल लौटने के बाद लॉरेंस विश्ननोई ने अपनी ताकत और बढ़ा ली. फरीदकोट जेल में बंद रहने के दौरान वो फोन का इस्तेमाल करने लगा. परेशान जोधपुर प्रशासन ने उसे 23 जून को अजमेर की घूघरा घाटी हाई सिक्योरिटी जेल में भेज दिया. इसी जेल में राजस्थान के कुख्यात आनंदपाल के गैंग के भी शूटर थे. इस जेल में आने पर लॉरेंस की मुलाकात आनंदपाल के भाई से हुई. जिस अजमेर जेल में जाने से अपराधी खौफ खाते थे, लॉरेंस वहां भी पूरी मौज में रहा. अजमेर जेल में आने के साथ ही उसके पास मोबाइल उपलब्ध हो गए. इस बात की पुष्टि तब हुई, जब लॉरेंस ने जेल से ही फोन करके आनंदपाल के सियासी विरोधी रहे सीकर के पूर्व सरपंच सरदार राव की अपने मोहाली के शूटर रविंदर काली को भेजकर 27 अगस्त 2017 को हत्या करवा दी. इतना ही नहीं जोधपुर में अपनी धाक जमाने के लिए लॉरेंस ने 17 सितंबर को सरेआम अपने शूटर हरेंद्र जाट और रविंदर काली से जोधपुर के कारोबारी वासुदेव इसरानी की हत्या करवा दी. इसके बाद तो आनंदपाल गैंग के लोग भी उसे अपना सरगना मानने लगे.

आनंदपाल राजस्थान का सबसे बड़ा गैंगेस्टर माना जाता था. इसके एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से ही उसके गैंग की कमान संभाल ली है.
जेल में बैठकर अपनी आपराधिक सत्ता चला रहा लॉरेंस विश्नोई पुराने मामले की सुनवाई के दौरान 5 जनवरी 2018 को राजस्थान के जोधपुर में पेशी पर पहुंचा था. पेशी से लौटने के दौरान पुलिस की जीप में मीडिया के लोगों ने उससे जुड़े मुकदमों पर सवाल किया. इस दौरान उसने कहा कि उसपर लगे सभी मुकदमे गलत हैं और पुलिस उसे फंसा रही है. इस दौरान लॉरेंस ने कहा-
'पुलिस का क्या है. जो हाथ आ जाता है उस पर आरोप लगा देती है... आज मुझ पर आरोप लगाया है, कल कोई और पकड़ा जाएगा तो उस पर आरोप लगा देंगे. मैं तो एक स्टूडेंट हूं. मेरा आपराधिक मामलों से कोई लेना देना नहीं है. अपराध क्या होता है? यह तो जब सलमान खान को यही मारूंगा तो पता चलेगा'.उसकी बातचीत सुनिए-
हत्या, लूट, रंगदारी, अवैध वसूली और जान से मारने की कोशिश के 50 से भी अधिक मुकदमों में नाम आने वाले लॉरेंस विश्नोई ने सुपर स्टार सलमान खान को मारने की धमकी दी थी. इसके बाद से जोधपुर में और खास तौर पर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

सलमान खान की जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस ने जोधपुर में ही सलमान खान को मारने की धमकी दी थी.
राजस्थान के जानकारों का मानना था कि लॉरेंस विश्नोई ने काले हिरण के शिकार को लेकर सलमान खान को मारने की धमकी दी थी. इसके पीछे एक वजह भी है. राजस्थान का विश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है. सलमान खान पर काले हिरण को मारने के जो आरोप लगे हैं, उनका मुकदमा भी विश्नोई समाज ही लड़ रहा है. जोधपुर की अदालत में ये मामला चल रहा है और सलमान खान को पेशी पर यहां आना पड़ता है. लॉरेंस खुद विश्नोई समाज से आता है. अजमेर की जेल में आने के बाद उसे राजस्थान के सबसे बड़े गैंगेस्टर माने जाने वाले आनंदपाल के गुट का भी साथ मिल गया है. ऐसे में सलमान खान को दी गई धमकी राजस्थान पुलिस किसी भी सूरत में हल्के में नहीं ले रही थी. और लॉरेंस की ये धमकी कितनी सही थी, इस बात का अंदाजा संपत नेहरा की गिरफ्तारी से भी होता है, जो सलमान को मारने के लिए पूरी रेकी कर चुका था.
ये भी पढ़ें:
कौन है लॉरेंस बिश्नोई, जिसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है
इस बात में कितना दम है कि आनंदपाल के मामले में सीबीआई जांच होगी?
आनंदपाल एनकाउंटर: आईपीएस मोनिका ने बताया कि उस दिन सांवराद में क्या हुआ था
मौत के 19 दिन बाद किस तरह हुआ गैंगस्टर आनंदपाल का अंतिम संस्कार
क्या आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर फर्जी था?
गैंग्स ऑफ राजस्थान: आनंदपाल ने उसी जीवन गोदारा को मारा जिसने सबसे लड़कर उसे घोड़ी चढ़ाया
वीडियो में देखिए फिल्म जीरो की वो बातें, जिन्हें जानकर फिल्म देखने की चुल्ल उठेगी