The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gurdaspur Firing Punjab News 4 Dead Over water Dispute

पानी के बंटवारे पर विवाद, अंधाधुंध फायरिंग में 4 की मौत, गोलियों के निशान डराने वाले

Gurdaspur News: सरकारी पानी के बंटवारे को लेकर शुरू हुए विवाद में 4 लोग मारे गए हैं. दोनों पक्षों की ओर से भारी गोलीबारी की गई.

Advertisement
pic
8 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 8 जुलाई 2024, 03:08 PM IST)
Gurdaspur Firing
गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की जान चली गई है. वहीं 8 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ग्रामीणों के दो समूहों के बीच हुई इस गोलीबारी में कुल 13 लोग शामिल थे. दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौत हुई है. विवाद किसी पुरानी रंजिश के कारण शुरू हुआ था.

पुलिस ने 8 जुलाई को इस मामले की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि घटना 7 जुलाई की रात बटाला के विथवान गांव में हुई. पुलिस ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है.

इंडिया टुडे से जुड़े बिशंबर बिट्टू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पक्षों का झगड़ा पानी के बंटवारे से जुड़ा है. दोनों पक्षों की ओर से भारी गोलीबारी की गई. एक पक्ष से समसेर सिंह और बलजीत सिंह की मौत हुई है. वहीं दूसरे पक्ष से निर्मल सिंह और बलराज सिंह की मौत हुई. पुलिस अमृतसर के उस अस्पताल में भी पहुंची थी, जहां घायलों का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Kulgam Encounter: आंतकियों ने छिपने का तगड़ा जुगाड़ लगाया था, अलमारी से बंकर का रास्ता मिला

क्यों हुई गोलीबारी?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी अंग्रेज सिंह और तरसेम सिंह के गुटों के बीच हुई है. पुलिस ने कहा है कि 'खाला' (सिंचाई विभाग के जल चैनल) से पानी के बंटवारे को लेकर विवाद था. जो इतना बढ़ गया कि श्री हरगोबिंदपुर साहिब के लाइटवाला चौक पर दो समूहों के बीच गोलीबारी हो गई. उन्होंने कहा कि पुलिस की एक गश्ती टीम घटनास्थल के पास थी और सूचना मिलने के दो मिनट के भीतर पहुंच गई.

जवाबी कार्रवाई के दौरान स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) की गाड़ी पर भी गोलियां लगीं. सिविल अस्पताल बटाला के इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. ईकमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास चार इमरजेंसी केस आए थे, जिनमें से दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. SSP ने बताया कि थाना श्री हरगोबिंदपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: हाथरस बाबा का चौंकाने वाला बयान, वीडियो क्लिप में क्या दिखा?

Advertisement

Advertisement

()