The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kulgam Encounter Cupboard Bunker of Hizbul Mujahideen terrorists

Kulgam Encounter: आतंकियों ने छिपने का तगड़ा जुगाड़ लगाया था, अलमारी से बंकर का रास्ता मिला

Jammu Kashmir के Kulgam जिले में आतंकियों के साथ Encounter के बाद एक वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक अलमारी के अंदर से एक छोटे से बंकर का रास्ता बना है.

Advertisement
pic
8 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 8 जुलाई 2024, 12:05 PM IST)
Kashmir Kulgam terrorists
मुठभेड़ में मारे गए आतंकी. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) के दो गांवों में सेना की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए हैं. और सेना के 2 जवान शहीद हुए हैं. इंडिया टुडे से जुड़े अशरफ वानी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि सभी आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के थे. हिजबुल मुजाहिदीन, पाकिस्तान से जुड़ा एक इस्लामी आतंकवादी संगठन है. इसे हिज्ब-उल-मुजाहिदीन भी कहा जाता है.

24 घंटे से अधिक तक चला ये आतंकवाद विरोधी अभियान फिलहाल बंद हो गया है. मुठभेड़ यहां के मोदरगाम और चिनिगाम गांवों में हुई.  मुठभेड़ स्थलों से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. मारे गए चार आतंकवादियों की पहचान यावर बशीर डार, जाहिद अहमद डार, तौहीद अहमद राथर और शकील अह वानी के रूप में हुई है.

मारे गए जवानों की पहचान इस प्रकार है- लांस नायक प्रदीप कुमार (1 पैरा, विशेष बल) और सिपाही प्रवीण जंजाल प्रभाकर (1 राष्ट्रीय राइफल्स) के रूप में हुई है.

Pardeep Nain
शहीद जवान प्रदीप कुमार. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)
Pradeep Kumar और Praveen Janjal Prabhakar

जम्मू और कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में आतंकवादियों को ढेर करना एक बड़ी उपलब्धि है. भारतीय सेना ने 7 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. लिखा,

“शहादत अंत नहीं है, ये एक लीजेंड की शुरुआत है. LNK प्रदीप कुमार और सिपाही प्रवीण जंजाल प्रभाकर को श्रद्धांजलि दी गई. जिन्होंने 06 जुलाई 2024 को कुलगाम में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. चिनार योद्धा दोनों बहादुर दिलों की वीरता और बलिदान को सलाम करते हैं. हम शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता में खड़े हैं.”

The fake cupboard 

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये आतंकियों के छिपने का नया ठिकाना था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर में अलमारी के पीछे बंकर बनाया गया है. 

वीडियो में सुरक्षा अधिकारियों को इस छोटे लेकिन अच्छी तरह से सुरक्षित कंक्रीट के ठिकाने की जांच करते देखा जा सकता है. इस ठिकाने तक पहुंचने का रास्ता अलमारी से होकर जाता है.

वीडियो: कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर में शहीद हुए सेना के दो जवान, परिवार ने गर्व से क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()