The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Guna man dies in police custody family accuses cops of assault judicial probe ordered

"मेरे पापा को किसने मारा?" MP पुलिस हिरासत में इसराइल की मौत का पूरा मामला क्या है?

इसराइल के घरवालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है.

Advertisement
MP Guna Custodial death
मौत के बाद प्रदर्शन करते परिवार वाले और रोती हुई इसराइल की बेटी. (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
pic
साकेत आनंद
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 08:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
Image embed

इसराइल खान की बेटी रोते हुए, लोगों से अपने पिता को वापस मांग रही है. 30 साल के इसराइल खान (इशरू खान) की मौत 21 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की गुना पुलिस ने उसी दिन इसराइल को एक केस में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि हिरासत में 'पुलिस की पिटाई' के कारण उसकी मौत हुई. हालांकि, पुलिस इस तरह के आरोपों से इनकार कर रही है.

पूरा मामला क्या है?

इसराइल खान गुना शहर के गोकुल सिंह चक का रहने वाला था. 21 नवंबर की शाम भोपाल में इज्तिमा (धार्मिक कार्यक्रम) में हिस्सा लेकर गुना लौटा. इंडिया टुडे से जुड़े विकास दीक्षित की रिपोर्ट के मुताबिक, वो ऑटो से अपने घर जा रहा था कि बीच रास्ते कुसमौदा पुलिस चौकी के पास से उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस की मानें तो उसके खिलाफ 19 नवंबर को मारपीट के मामले में एक केस दर्ज हुआ था. इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए उसे पकड़ा गया था.

रिपोर्ट के अनुसार, गुना के कैंट थाने में इसराइल को ले जाया गया. इसके बाद पुलिस की अपनी कहानी है और परिवार का अलग आरोप है. लेकिन सवाल ये है कि इसराइल को पकड़ा किस मामले में गया था? दरअसल, 18 नवंबर को कैंट इलाके में ही एक व्यक्ति सद्दाम खान के साथ मारपीट मामले में पुलिस की टीम पहुंची थी. पुलिस का आरोप है कि जब वहां टीम पहुंची, तो कुछ लोगों ने गालियां देना शुरू कर दिया और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की, जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने कुछ लोगों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की, जिसमें इसराइल खान सहित 8 लोगों के नाम थे. इसी केस में पुलिस लोगों को पकड़ रही थी.

इसराइल के घरवालों का कहना है कि जब मारपीट की ये घटनाएं हुईं, तो इसराइल भोपाल में इज्तिमा में था. इसराइल के पिता ने कहा कि वो 21 नवंबर को ही लौटा था. उन्होंने आरोप लगाया कि इसराइल की मौत पुलिस हिरासत में हो गई, उसके शरीर पर जख्म के निशान थे. 

'पुलिस ने पैसे मांगे थे'

इसराइल की बेटी रोते हुए कहती है, 

Image embed

मृतक के चाचा ने पुलिस पर पैसे लेने का भी गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने बताया, 

Image embed

गुना पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इसराइल की तबीयत बिगड़ गई और वो वहीं बेहोश हो गया. पुलिसवाले उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विनोद सिंह चौहान ने बताया कि मामले में चार पुलिस कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है. जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि, घरवाले पुलिस की इन दलीलों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं. उन्होंने अस्पताल में पुलिस के खिलाफ हंगामा किया. इसके बाद 22 नवंबर को स्थानीय लोगों ने इसराइल के शव को नेशनल हाइवे पर रखकर चक्काजाम किया. परिवार के लोग सभी आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. हंगामे के बाद SP पंकज श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद इसराइल का पोस्टमार्टम हो पाया. एसपी ने मामले में न्यायिक जांच का भी आदेश दिया है.

MP में हिरासत में मौतें बढ़ीं

पुलिस हिरासत में मौत के मामले में मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर है. केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021-22 में राज्य में 201 लोगों की हिरासत में मौत हुई. जो उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाद सबसे ज्यादा है. साल 2020-21 में मध्य प्रदेश में ये संख्या 163 थी.

इसी महीने सागर जिले में 21 साल के युवक की हिरासत में मौत हुई थी. मृतक कृतेश पटेल पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप था. कृतेश के परिवारवालों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था. वहीं, दो महीने पहले इंदौर में एक 19 साल के आदिवासी युवक की पुलिस हिरासत में मौत हुई थी. उसे पुलिस ने डकैती और दूसरे मामलों में गिरफ्तार किया था. पहले के दोनों मामलों में भी न्यायिक जांच के आदेश दिए गए थे.

दी लल्लनटॉप शो: UP पुलिस की हिरासत में मौतों के लंबे इतिहास को क्यों बदल पाए योगी आदित्यनाथ?

Advertisement

Advertisement

()