The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gujarat polls: BJP Assam CM Himanta biswa Sarma says on shraddha murder case, Such Aftabs will emerge in every city

'हर शहर में पैदा होगा आफताब... ', बोले असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा

गुजरात चुनाव में हुई श्रद्धा मर्डर केस की एंट्री

Advertisement
himanta biswa sarma shraddha walker murder
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने श्रद्धा मर्डर केस का मामला एक रैली में उठाया है | फाइल फोटो : आजतक
pic
अभय शर्मा
19 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 19 नवंबर 2022, 04:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Walker murder case). पूरे देश में इसकी चर्चा है. हत्या आरोपी आफताब शिकंजे में है. और मामले की जांच जारी है. लेकिन, अब इस मामले की गुजरात चुनाव में भी एंट्री हो गई है. मामला उठाया है BJP के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने.

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक असम के सीएम शुक्रवार, 18 नवंबर को कच्छ में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने श्रद्धा मर्डर केस की बात की. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा,

Image embed

सरमा ने आगे कहा कि ऐसे माहौल ये बहुत महत्वपूर्ण है कि नरेंद्र मोदी को 2024 में तीसरी बार फिर से देश का पीएम बनाया जाए. 

Image embed

आफताब ने कैसे की श्रद्धा वाकर की हत्या?

आफताब पूनावाला और श्रद्धा वाकर काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. दोनों मई 2022 में मुंबई से दिल्ली के महरौली में शिफ्ट हुए थे. इसके बाद दोनों के बीच 18 मई को झगड़ा हुआ. जानकारी के मुताबिक आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े किए. आफताब ने शव के टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रख दिया. उसने एक-एक कर शव के एक टुकड़े फ्रिज से निकाले और जंगल में फेंक दिए.

नार्को टेस्ट की इजाजत मिली

दिल्ली के साकेत कोर्ट ने श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी है. दिल्ली पुलिस ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी. पुलिस का कहना था कि आफताब पूछताछ में को-ऑपरेट नहीं कर रहा है और जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है.

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि आफताब श्रद्धा के मोबाइल और कत्ल के लिए इस्तेमाल आरी के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहा है. कभी मोबाइल महाराष्ट्र में तो कभी दिल्ली में फेंकने की बात कह रहा है. दिल्ली पुलिस नार्को टेस्ट के जरिए आफताब से पूरा सच उगलवाना चाहती है. साथ ही मोबाइल फोन और हथियार भी बरामद करना चाहती है.

वीडियो: श्रद्धा को मारने के बाद इस काम के लिए OLX का इस्तेमाल कर रहा था आफताब

Advertisement

Advertisement

()