The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gujarat: Kutch Abdasa seat AAP candidate Vasant Khetani withdraws from elections, joins BJP

गुजरात : AAP प्रत्याशी ने BJP को समर्थन दे दिया

'राष्ट्रहित के लिए BJP में जाना है', कहते हुए कच्छ से AAP प्रत्याशी ने इस्तीफा दे दिया

Advertisement
Gujarat Kutch AAP Vasant Khetani join bjp.jpg
कच्छ की अबडासा सीट से AAP प्रत्याशी वसंत खेतानी ने पार्टी ही छोड़ दी | फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
28 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 28 नवंबर 2022, 04:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गुजरात चुनाव (Gujarat Election 2022) में पूरे दमखम से उतरी आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. कच्छ जिले (Kutch district) की अबडासा सीट से AAP प्रत्याशी वसंत वलजीभाई खेतानी (Vasant Valjibhai Khetani) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसके कुछ देर बाद उन्होंने अबडासा से BJP प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का ऐलान भी कर दिया.

आजतक से जुड़ीं गोपी घांघर के मुताबिक वलजीभाई खेतानी ने एक वीडियो भी जारी किया. इसमें उन्होंने कहा,

Image embed

सूरत के प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था

इससे पहले आम आदमी पार्टी को सूरत में भी बड़ा झटका लगा था. सूरत से उसके उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने अपना नामांकन वापस ले लिया था. उनके वापस लेने से कुछ घंटे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत तमाम आप नेता बीजेपी पर कंचन जरीवाला का अपहरण करने का आरोप लगाया था. हालांकि, कंचन जरीवाला ने अपहरण समेत तमाम आरोपों को खारिज कर दिया था.

बता दें कि गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है. 182 सीटों वाले राज्य में 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. कच्छ की सभी 6 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है. 2017 में बीजेपी ने इनमें से चार भुज, मांडवी, अंजार और गांधीधाम में जीत हासिल की थी. जबकि कांग्रेस के खाते में रापर और अबडासा सीट आई थी. 2017 के विधानसभा चुनाव में अबडासा से कांग्रेस के प्रद्युमन सिंह जडेजा विधायक बने थे. लेकिन, 2020 में प्रद्युमन बीजेपी में शामिल हो गए. बाद में वे बीजेपी के टिकट पर इस सीट से उपचुनाव लड़े और जीत गए.

वीडियो: मोदी की प्रचार गाड़ी के पास मिले लोग क्यों बोले- हम इतना कमाते हैं कि सब सोना पहनते हैं?

Advertisement

Advertisement

()