The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gujarat Heavy Rain Flood Like Situation 35 Dead PM Modi Call CM Bhupendra Patel

गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ का तांडव, अब तक 35 की मौत, 2 हजार को रेस्क्यू किया गया

Gujarat Rain and Flood Update: राज्य के कई जिलों में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है. 29 अगस्त को चौथे दिन भी कई इलाकों में बारिश जारी है. डूबने के साथ-साथ राज्य में पेड़ और दीवार गिरने से भी कई लोगों की मौत हुई है.

Advertisement
pic
29 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 10:02 AM IST)
Gujarat Flood
गुजरात में भारी बारिश के कारण 35 लोगों की मौत हो गई है. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात (Gujarat Flood) में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात से मरने वालों की संख्या 35 हो गई है. 17,800 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला गया है. वहीं पानी में फंसे 2 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है. राज्य के कई जिलों में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है. 29 अगस्त को चौथे दिन भी कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) को फोन किया था. प्रधानमंत्री ने सुनिश्चित किया कि इस आपदा से निकलने में उन्हें केंद्र सरकार का सपोर्ट मिलता रहेगा. 

वहीं मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 28 अगस्त को लगातार तीसरे दिन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से वीडियो कॉन्फ्रेंस किया. और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा की. NDRF, SDRF, आर्मी, भारतीय वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल राज्य में राहत एवं बचाव के काम में लगे हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: भारी बारिश से बेहाल गुजरात, कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात, आगे भी राहत की उम्मीद नहीं

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 अगस्त को सौराष्ट्र क्षेत्र के देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट और पोरबंदर जैसे जिलों में शाम 6 बजे तक 12 घंटों में 50 मिमी से 200 मिमी तक बारिश हुई. इस अवधि के दौरान देवभूमि द्वारका के भानवद तालुका में 185 मिमी बारिश हुई. 

वडोदरा शहर में बारिश थम गई थी, लेकिन विश्वामित्री नदी में बाढ़ के कारण कई निचले इलाको में अब भी पानी भरा हुआ है. अपने घरों और छतों में फंसे लोगों को NDRF, SDRF और सेना की तीन टुकड़ियों ने बचाया और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. राज्य सरकार के अनुसार, इस मानसून में अब तक 41,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया है और 3,000 से अधिक लोगों को बचाया गया है.

गांधीनगर में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि 27 अगस्त को 15 लोगों की मौत हुई. जबकि 28 अगस्त को 4 लोगों की मौत की सूचना मिली. जिला कलेक्टरों ने मोरबी में 4 और राजकोट जिले में 2 लोगों की मौत की सूचना दी.

ये भी पढ़ें: भारी बारिश से पूरे गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, 3 लोगों की मौत, 20 हजार विस्थापित

27 अगस्त को दीवार गिरने के कारण आणंद जिले के खाड़ोधी गांव में 3, महिसागर के हरिपुरा गांव में 2, अहमदाबाद के धींगरा गांव और साणंद में दो-दो तथा खेड़ा के चित्रसर गांव में 1 व्यक्ति की मौत हो गई. भरूच के पिलुदरा गांव, जूनागढ़ के मंगरोल गांव, पंचमहल के हलोल, अहमदाबाद के धोलका तालुका और अहमदाबाद शहर के मणिनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत डूबने से हो गई है. जबकि सुरेन्द्रनगर के ध्रांगदरा में दो व्यक्ति डूब गए हैं. डांग के आहवा और जामनगर के ध्रोल में भी एक-एक व्यक्ति डूब गए हैं.

वीडियो: गुजरात दंगों पर विक्रांत मेस्सी की फिल्म आने वाली थी, डायरेक्टर ने बीच में ही क्यों छोड़ दी?

Advertisement

Advertisement

()