The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gujarat massive rain create flood like condition across the state

भारी बारिश से बेहाल गुजरात, कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात, आगे भी राहत की उम्मीद नहीं

Gujarat Rain Update: गुजरात में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश के चलते गुजरात में 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 11 हजार से ज्यादा लोगों को उनके घरों से दूसरी जगहों पर भेजा गया है.

Advertisement
pic
28 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 28 अगस्त 2024, 12:51 PM IST)
Gujrat flood pm narendra modi gujrat cm massive rain
गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात (Gujarat Flood) में भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए  हैं. राज्य के ज्यादातर डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं. नदियां खतरे के निशान को पार कर तबाही लाने को मचल रही हैं. और रिहायशी इलाके टापू में बदल चुके हैं. पिछले 48 घंटे में हुई बारिश ने लोगों को अपने घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन भी गुजरात के लिए आफत भरे होने वाले हैं. मौसम विभाग ने 28 और 29 अगस्त को राज्य के 27 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गुजरात के 250 तहसीलों में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. सौराष्ट्र के तीन जिलों जामनगर, द्वारका और पोरबंदर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. द्वारका के खंभालिया में 18.16 इंच, जामनगर मे 15.48 इंच, जाम जोधपुर मे 13.16 इंच, लालपुर मे 13 इंच, कालावड मे 11.36 इंच और पोरबंदर के राणावाव मे 11.68 इंच बारिश दर्ज हुई है.

क्या है IMD का अनुमान
 

मौसम विभाग ने 29 अगस्त को भी सौराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है. उत्तर गुजरात के कुछ जिलों को छोड़कर सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. अहमदाबाद, खेड़ा, आणंद, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, पंचमहल, छोटाउदेपुर, भरूच, नर्मदा सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड को रेड अलर्ट पर रखा गया है.

शहरों में जलजमाव से संकट 
 

गुजरात के वडोदरा में वडोदरा में विश्वामित्र नदी में आजवा सरोवर से पानी छोड़ा जा रहा है. जिसके चलते विश्वामित्र नदी उफान पर है. ये नदी खतरे के निशान से 8 फीट ऊपर बह रही है.जिसके चलते शहर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. प्रशासन अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुकी है. इसके अलावा राजकोट में पिछले 2 दिनों में 20 इंच से ज्यादा बारिश से कई जगहों पर जलजमाव हो गया है. जूनागढ़ में भी लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं. डैम ओवरफ्लो हो रहे हैं. जिससे डैम के पास के इलाकों दहशत का माहौल बन गया है.

तीन दिन में 15 लोगों की मौत
 

पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश के चलते गुजरात में 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 11 हजार से ज्यादा लोगों को उनके घरों से दूसरी जगहों पर भेजा गया है. जिसमें सबसे ज्यादा नवसारी जिले में 4160, वलसाड में 1158, आणंद में 1081 और वडोदरा में 1008 लोगों को स्थानांतरित किया गया है.

गुजरात में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की है. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली है. और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

वीडियो: सेहतः क्या बारिश के मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमज़ोर पड़ जाती है?

Advertisement

Advertisement

()