The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gujarat: hardik patel resign from congress

चिकन सैंडविच की बात करके हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया

गुजरात में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं और उससे पहले हार्दिक पटेल के इस्तीफे ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है.

Advertisement
pic
18 मई 2022 (अपडेटेड: 18 मई 2022, 04:24 PM IST)
Hardik patel
हार्दिक पटेल ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा | फाइल फोटो :आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात (Gujarat) कांग्रेस (Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा (Resign)दे दिया है. वह लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे और लगातार राज्य के नेताओं और हाईकमान पर सवाल खड़े कर रहे थे. गुजरात में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं और उससे पहले हार्दिक पटेल के इस्तीफे ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है.

हार्दिक पटेल ने इस्तीफे की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. उन्होंने लिखा,

'आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी. मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा.'

अपने इस पत्र में हार्दिक पटेल ने लिखा,

"दुःख होता है जब हम जैसे कार्यकर्ता अपनी गाड़ी से अपने खर्च पर दिन में 500-600 किलोमीटर दूर जनता के बीच जाते हैं फिर देखते हैं, नेताओं का ध्यान दिल्ली से आए नेता को चिकन सैंडविच समय पर मिलने पर है."

उन्होंने आगे लिखा,

“युवाओं के बीच मैं जब भी गया तो सभी ने एक ही बात कही कि आप ऐसी पार्टी में क्यों हो, जो हर प्रकार से गुजरातियों का सिर्फ अपमान ही करती है, चाहे वह उद्योग के क्षेत्र में हो, चाहे धार्मिक क्षेत्र में हो, चाहे राजनीति के क्षेत्र से हो. मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने युवाओं का भी भरोसा तोड़ा है, जिसके कारण आज कोई भी युवा कांग्रेस के साथ दिखना भी नहीं चाहता.”

वीडियो देखें | ज्ञानवापी में अंदर सर्वे बाहर कौन किससे भिड़ गया?

Advertisement

Advertisement

()