"मायूसी और डर में जी रही है बिलकिस"- लल्लनटॉप से बात करते हुए इमोशनल हो गए पति याकूब
याकूब ने बताया कि बिलकिस इतनी डरी हुई है कि अपने घर में नहीं रहती. उसकी और बच्चों की जान को खतरा है.

15 अगस्त 2022. आजादी की 75वीं सालगिरह की शाम बिलकिस बानो (Bilkis Bano) के बलात्कारियों को रिहा कर दिया गया. 2002 के बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों को 2008 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. बीते 15 अगस्त को गोधरा उप-जेल से जब दोषी बाहर आए, तो कुछ संगठनों ने उन्हें मालाएं पहनाईं.
दोषियों की रिहाई को तीन महीने बीत चुके हैं, ऐसे में बिलकिस बानो और उनके परिवार की क्या हालत है, इसे लेकर बिलकिस बानो के पति याकूब रसूल से दी लल्लनटॉप के रिपोर्टर रणवीर ने बात की. याकूब ने दी लल्लनटॉप को बताया कि उनका परिवार डरा हुआ है. उन्होंने कहा,
इमोशनल हो गए याकूबयाकूब आगे कहते हैं कि उन्होंने 18 से 20 साल तक इतना झेला है कि अब जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक उनका यही हाल रहेगा. बिलकिस का हाल बताते याकूब का गला रुंध आया. उन्होंने कहा,
वहीं गुजरात चुनाव में इस मुद्दे के उठने पर याकूब रसूल ने कहा कि जो 11 दोषी रिहा हुए हैं, ये सारे राजनीतिक रसूख वाले हैं. उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि बिलकिस के साथ कितना अन्याय हुआ है और पूरा देश आज इंसाफ की मांग कर रहा है.
Video: ज़नाना रिपब्लिक: बिलकिस बानो मामले में 'अच्छे आचरण' के नाम पर दोषी रिहा हुए, अब हो रहे हैं ये खुलासे!

.webp?width=60)

