The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gujarat class 8 student dies after collapsing in classroom allegedly by heart attack

क्लास में पढ़ते-पढ़ते बेहोश हुई आठवीं की स्टूडेंट, अस्पताल ले जाया गया, मौत

स्टूडेंट की मां ने कहा कि ठंड में खून जमने से उसका दिल धड़कना बंद हो गया था.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2023, 09:40 PM IST)
Gujarat student heart attack
14 साल की रिया और उसकी मां (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात में आठवीं क्लास की एक स्टूडेंट क्लास में अचानक बेहोश हुई. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्टूडेंट के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि ठंड के कारण उसकी हालत खराब हुई और तुरंत इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी स्टूडेंट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है. छात्रा की मौत के बाद के बाद राज्य सरकार ने स्कूल से रिपोर्ट मांगी है.

ये मामला राजकोट के एक प्राइवेट स्कूल अम्रुतलाल वीरचंद जसाणी विद्यामंदिर का है. अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 14 साल की रिया सागर 17 जनवरी को स्कूल आई थी. सुबह की असेंबली के बाद क्लासरूम में सभी स्टूडेंट आए. रिया  अचानक बेहोश हो गई. स्कूल के अधिकारियों ने उसके पैरेंट्स को फोन कर बताया और इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को भी बुलाया. जानकारी मिलने पर पैरेंट्स तुरंत स्कूल पहुंच गए और नजदीक के एक अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

ठंड में खून जमने से हुई मौत- मां

एक दिन बाद रिया की मां जानकी सागर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उसे पहले से कोई बीमारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि इन दिनों ठंड काफी ज्यादा है और बच्चों को सुबह स्कूल जाना पड़ रहा है. ठंड के कारण उनकी बेटी का खून जम गया जिससे उसका दिल धड़कना बंद हो गया था. उन्होंने कहा कि रिया को हार्ट अटैक नहीं आया लेकिन खून जमने के कारण उसकी मौत हुई.

राजकोट में पिछले कुछ सालों के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ रही है. शहर में पिछले कुछ दिनों से तापमान 8 डिग्री से भी नीचे रहा है. हालांकि पुलिस ने कहा है कि रिया की मौत जांच का विषय है. इसलिए मालवीय नगर थाने में ‘एक्सीडेंटल डेथ’ का केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में डॉक्टरों को मौत के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई. उसके विसरा सैंपल को फोरेंसिक एनालिसिस के लिए भेजा गया है.

शिक्षा अधिकारियों ने भी कहा कि छात्रा की मौत की वजह ठंड को बताना जल्दबाजी होगी. राजकोट के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि डॉक्टर्स ने शुरुआती तौर पर कहा है कि मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है लेकिन ये ठंड के कारण नहीं हो सकती है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने छात्रा के सभी तरह के सैंपल लिए हैं ताकि उसके फेफड़े, किडनी, हार्ट की जांच भी हो. रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

रिया की मौत के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की. निर्देश दिया गया कि ठंड से बचने के लिए स्कूल यूनिफॉर्म पहनना जरूरी नहीं है. छात्र कोई भी स्वेटर या जैकेट पहन सकते हैं.

सेहत: सर्दियों में ठंडे पानी से नहाते हैं तो रुक जाइए, पड़ सकता है हार्ट अटैक

Advertisement

Advertisement

()