केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों का ऐलान कर दिया है. आपके लिए ये खबर अच्छी है याबुरी ये तय न कीजिए. आम आदमी के लिए वही दिन अच्छा होता है, जो महीने के बीच में आएऔर उस दिन आधे से ज्यादा तनख्वाह बची रहे. तो वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेसकांफ्रेंस कर चार स्लैब वाले जीएसटी की घोषणा कर दी. यहां स्लैब वो चीज नहीं है जोघर बनते समय पड़ती है. अब होगा क्या कि आम आदमी के इस्तेमाल में आने वाली चीजों परसबसे कम यानी 5 फीसदी टैक्स लगेगा. यहां आम आदमी शब्द में कोई पॉलिटिकल संकेत नहींछुपा है, उसे विशुद्ध आम आदमी ही मानें. जीएसटी आने के बाद क्या होगा? अगर ये सोचरहे हैं और बहुत कॉमर्स वाली बात लग रही हो तो डरिए नहीं ये समझिए कि हर सामान औरहर सर्विस पर सिर्फ एक टैक्स लगेगा. माने वैट, एक्साइज और सर्विस टैक्स वगैरह नलगेंगे. एक ही टैक्स लगेगा. आपको कोई मोटरसाइकल जित्ते में जालन्धर में मिलेगीउत्ते में ही जबलपुर में भी. जित्ते की कार रांची में उत्ते की रीवा में. ये सब एकअप्रैल से होगा. अगले साल से होगा,. आगे की खबर में सीपीआई बास्केट, सेस, स्वच्छऊर्जा उपकर जैसे शब्द हैं. जिससे सच बताएं न हमें कुछ फर्क पड़ता न आपको. आपको फर्कपड़ता है क्या सस्ता क्या महंगा? हम वो बताते हैं. जैसा आपको समझ आता है. जीएसटीदरें लागू होने पर गुटखे के रेट बढ़ेंगे और वाशिंग मशीन सस्ती होंगी, मतलब दाग लगानामहंगा और दाग छुड़ाना सस्ता होने वाला है. अनाज सस्ता होगा लेकिन तम्बाकू महंगीहोगी. मतलब आपके चच्चा-दद्दा खाना खाने के बाद डिब्बी मांगने से पहले एक बारसोचेंगे. फ्रिज सस्ते होंगे और कोल्ड ड्रिंक्स महंगी. माने आप फ्रिज तो रख सकतेहैं, लेकिन कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पानी भरके रखिए. लग्जरी कारें महंगी होंगी, औरटीवी सस्ते. मतलब आप दुनिया को दिखाने के चक्कर में न पड़िए. घर पर बैठकर दुनियादेखिए. सिगरेट महंगी होगी और एसी सस्ते मतलब आप खुद धुएं से पलूशन न फैलाइए. ओजोनपरत में छेद अपने एसी को करने दीजिए. और सिम्पली समझना है? ये देख लो सब समझ आजाएगा. https://www.youtube.com/watch?v=4H1vPlL_OZ4