The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Govt engineer suspended who tried to touch President Murmu feet during Rajasthan event

इंजीनियर ने राष्ट्रपति मुर्मू के पैर छूने की कोशिश की, सस्पेंड हो गईं

महिला इंजीनियर पर राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2023, 04:43 PM IST)
Rajasthan Govt engineer suspended for security breach of President Murmu
महिला इंजीनियर को सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया था (वीडियो स्क्रीनशॉट: ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक सरकारी इंजीनियर ने कुछ दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के पैर छूने की कोशिश की थी. घटना राजस्थान के पाली जिले के रोहट की थी. 4 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां स्काउट गाइड के एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंची थीं. इसी दौरान एक महिला इंजीनियर ने राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की थी. जानकारी के मुताबिक उस महिला इंजीनियर को राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करके के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. 

महिला इंजीनियर के निलंबन आदेश में क्या कहा गया

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED) ने शुक्रवार, 13 जनवरी को महिला इंजीनियर के निलंबन का आदेश जारी किया. डिपार्टमेंट का ये आदेश मामले में गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद आया है. PHED की ओर से जारी आदेश में कहा गया,

PHED की जूनियर इंजीनियर अंबा सियोल ने 4 जनवरी को रोहट में स्काउट गाइड जंबूरी के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था. इसलिए राजस्थान सिविल सेवा नियम के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.

यहां आपको बता दें कि जंबूरी स्काउट गाइड का सबसे बड़ा इंवेट होता है. इसमें देश भर से स्काउट गाइड शामिल होते हैं. 4 जनवरी को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ 18वें राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का उद्घाटन किया था.

ये भी पढ़ें- PM मोदी को माला पहनाने आ गया युवक, कितनी मजबूत होती है प्रधानमंत्री की सुरक्षा?

राष्ट्रपति के पैर छूने जा रही थी, सुरक्षाकर्मियों ने रोका

जूनियर इंजीनियर अंबा सियोल जंबूरी के उद्घाटन कार्यक्रम में पानी की व्यवस्था देखने के लिए मौजूद थीं. लेकिन राष्ट्रपति की सुरक्षा को तोड़ते हुए वो उन अधिकारियों की लाइन में पहुंच गई थीं, जो राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए खड़े थे. अचानक वो आगे बढ़ीं और राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की, हालांकि तभी राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने महिला को रोक दिया था.

इसके बाद पुलिस ने जूनियर इंजीनियर से औपचारिक पूछताछ कर उन्हें जाने दिया था. वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को राष्ट्रपति की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए राजस्थान पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी.

वीडियो: छोटे-छोटे मामले में जेल में बंद कैदियों पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ये बातें भावुक कर देंगी?

Advertisement

Advertisement

()