The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Government orders All Men Must Marry 2 Wives or face imprisonment

सरकार ने कहा, कम से कम दो शादी करो या जेल जाओ

और हां बीवी की फ़िक्र न करो, वो रोकेगी तो उसे जेल जाना होगा.

Advertisement
pic
28 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 28 जनवरी 2016, 10:07 AM IST)
Img The Lallantop
Source- bellanaija
Quick AI Highlights
Click here to view more
पूर्वोत्तर अफ्रीका में एक देश है नाम है इरीट्रिया. उसी के दक्षिण में इथियोपिया है. इरीट्रिया और इथियोपिया की पटती नहीं. सिविल वॉर चलती थी. इस चक्कर में बड़े लोग मारे गए. आजकल इरीट्रिया में इंटरनेट पर एक कागज खूब बांटा जा रहा है. अरबी में कुछ लिखा है. तर्जुमा ये बताते हैं लोग कि ग्रैंड मुफ्ती का आदेश है. देश में मर्द बहुत कम बचे हैं. हर मर्द कम से कम दो शादियां करे. शादी और बीवी का खर्चा सरकार उठाएगी.
सरकार का ये भी कहना है कि अगर कोई आदमी या औरत इस फैसले को मानने से इनकार करता है तो उसे उम्रकैद होगी. कागज में साफ़-साफ़ लिखा है कि देश में आदमियों की बड़ी कमी है तो हर आदमी दो ठो शादी कर ले. वरना उम्रकैद और कड़ी वाली सजा. वो कैदे बामशक्कत टाइप्स. और मान लीजिए किसी की बीवी अपने पति की दूसरी शादी होने से रोकने लगे तो उसे जेल होगी.
ये खबर जब लल्लन के गांव पहुंची तो वहां से गुजरने वाली अगली ट्रेन का नजारा कुछ ऐसा था.

Source- allianz

Advertisement

Advertisement

()