The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gopilal Jatav clearifies on eating in disposable while home minister Bhoopendra Singh was served in steel thali

थाली में खा रहे गृहमंत्री के साथ पत्तल में खाते बीजेपी विधायक की फोटो की सच्चाई

ऊंची और नीची जाति को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने हैं.

Advertisement
pic
9 दिसंबर 2017 (अपडेटेड: 9 दिसंबर 2017, 12:13 PM IST)
Img The Lallantop
सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही वो फोटो, जिसमें गोपीलाल जाटव पत्तल में और भूपेंद्र सिंह थाली में खाना खा रहे हैं
Quick AI Highlights
Click here to view more

नरेंद्र मोदी और मणिशंकर अय्यर के बीच 'नीच' और 'नीची जाति' पर दो दिन के घमासान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी के एक और चिकोटी काटी. मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक फोटो रिट्वीट की गई, जिसमें मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, विदिशा के जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी और अशोक नगर सीट से विधायक गोपीलाल जाटव एक मेज पर बैठे खाना खा रहे हैं.


मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से किया गया रिट्वीट
मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से किया गया रिट्वीट

भूपेंद्र यादव और तोरण सिंह के सामने थाली रखी है, जबकि जाटव पत्तल में खाना खा रहे हैं. आसपास और लोग भी खाना खा रहे हैं. फोटो ट्वीट करने वाले कांग्रेसी सांसद अरुण यादव इसे भाजपा की पोल खुलना बताते हैं. उनके मुताबिक गोपीलाल जाटव को दलित होने की वजह से पत्तल में खाना दिया गया.

सोशल मीडिया पर ये फोटो खूब शेयर की जा रही है. कुछ ने अभद्र भाषा में इसे 'भाजपा में दलित नेताओं की औकात' बताया, तो कई लोगों ने इसे डॉ. भीमराव अंबेडकर से जोड़ा.


जाटव की फोटो पर लोगों के ट्वीट्स
जाटव की फोटो पर लोगों के ट्वीट्स

इस तस्वीर पर कांग्रेस का रुख साफ है, लेकिन हमने जानने की कोशिश की कि क्या ये वाकई जाति आधारित भेदभाव का मामला है या कुछ और. इसे लेकर गोपीलाल से कॉन्टैक्ट किया, तो उनके पीए आशुतोष ने बात की. आशुतोष ने कहा कि गोपीलाल व्यस्त हैं और उनसे बात करना मुमकिन नहीं होगा.

हमने आशुतोष को बताया कि हमें थाली वाली फोटो के बारे में बात करनी है, तो उन्होंने बताया कि ये 6 दिसंबर का मामला है और एक वीडियो भेजा. करीब तीन मिनट के इस वीडियो में गोपीलाल जाटव इस फोटो पर सफाई दे रहे हैं. वो कहते हैं,


'कांग्रेस के द्वारा वॉट्सऐप, टीवी और फेसबुक पर जो फैलाया जा रहा है, वो असत्य है. खाने के लिए पहले दो थाली आई थीं, जब गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह और हम साथ बैठे थे. वहां विदिशा के जिला पंचायत अध्यक्ष डांगीजी भी थे. हर परिवार में अतिथि के लिए पहले किया जाता है. मैंने अपने हाथों से विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष को थाली दी थी. गृहमंत्री ने कहा विधायक जी, तो मैंने कहा कि नहीं साहब, हमारे जिले में आए हैं, तो हमारा परम कर्तव्य बनता है. उस जगह एसपी साहब भदौरिया जी और पार्टी के कई कार्यकर्ता भी साथ में पत्तल में खाना खा रहे थे. मैं समझता हूं कि अनुसूचित जाति वर्ग का कहीं सम्मान किया है और गौरव बढ़ाया है, ऐसा करने वाली सिर्फ भाजपा है, न कि किसी परिवार की पार्टी.'

इस बारे में बात करने के लिए जब गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. कांग्रेस और बीजेपी, दोनों की बातें आपके सामने हैं. आप खुद फैसला कीजिए कि कौन सही है और क्या सही है. हां, इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर दिखने वाली लहर की तरह ही इस्तेमाल न कीजिएगा.

Gopilal Jatav Bhoopendra Singh




नरेंद्र मोदी और मणि शंकर अय्यर के बीच 'नीच' और 'नीची जाति' के घमासान पर खास:

'नीची जाति' वाले कमेंट पर नरेंद्र मोदी के वो चार झूठ, जो कोई पकड़ नहीं पाया

मोदी को नीच कहना बिल्कुल गलत है, मगर सोनिया को वेश्या कहना सही कैसे?

मोदी जी, विपक्ष की शिकायत करते हुए अपनी 'गंदी बातें' भी तो याद रखिए

 

Advertisement

Advertisement

()