The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • girl goes on a tour to the seven wonders of the world after being diagnosed with skin cancer

हड्डी टूटी, कार से भिड़ी, कैंसर की खबर मिली पर वो दुनिया घूमने निकल गई

एक महीना और तीन हादसे बनाम तेरह दिन और सात अजूबे.

Advertisement
Img The Lallantop
Source- Facebook
pic
आशीष मिश्रा
14 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2016, 02:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
आप क्या करेंगे, अगर आपको पता लगे कि आपको कैंसर है? आने वाले सालों के लिए जो आपके सपने थे, टूट सकते हैं, अचानक लगेगा कि आपने बहुत सारी चीजें पेंडिंग छोड़ रखी हैं. घरवालों के लिए परेशान होंगे. लेकिन कुछ लोग आनंद पिच्चर के राजेश खन्ना टाइप होते है. जैसे ये औरत थी 90 साल की इस औरत को यूटरस का कैंसर था, वो घूमने निकल गई, और मजे-मजे में घूमी.
 मेगन सुल्लिवन भी ऐसे ही लोगों में से एक है.
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहने वाली मेगन, पहले पहाड़ चढ़ते वक़्त 50 फीट नीचे गिरी, फिर उन्हें कार ने ठोक दिया. इतना बुरा होकर रुक नहीं गया उन्हें स्किन कैंसर होने की खबर मिली. और ये सब उनके साथ बस एक महीने के अंदर हुआ.
लाइफ में इतनी ट्रेजडी हो गई. लेकिन इसके बस दो हफ्ते बाद मेगन दुनिया के सातों अजूबो को देखने के लिए निकल पड़ी. उनने सब घूमा-देखा भी. सिर्फ 13 दिन में. मेगन ने अपनी ट्रिप का एक वीडियो बनाया है, जिसे इंटरनेट पर अभी तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
मेगन ने इस सफ़र के लिए अपने एक साथी को चुना, जिसे वह बस दो हफ्तों से जानती थी. इस पूरी ट्रिप के दौरान उन्होंने 12 देश घूमे 15 फ्लाइट बदलीं और 28,211 किलोमीटर फिरीं.
नीचे मेगन के सफ़र की कुछ तस्वीरें है जिनमें उन्होंने अपनी ऊंगलियों पर सात अजूबों को गिना है.

पहला दिन- चिचेन इत्ज़ा, युकातन, मेक्सिको


source- assets.goodstatic


दूसरा दिन- माचू पिच्चु, कज़्को रीजन, पेरू


Source- assets.goodstatic


चौथा दिन- क्रिस्तो रेदेंटर, रिओ डी जेनेरियो, ब्राज़ील


Source- assets.goodstatic


छठवां दिन- द कोलोसियम, रोम, इटली


Source- assets.goodstatic


आठवां दिन- पेट्रा, मान गोवेर्नोरेट, जॉर्डन


Source- assets.goodstatic


ग्यारहवां दिन- ताज महल, आगरा, इंडिया


Source- assets.goodstatic


बारहवां दिन- द ग्रेट वाल ऑफ चाइना


Source- assets.goodstatic

मेगन का कहना है '13 दिन में सातों अजूबों को देखने के लिए आपको बिल गेट्स होने की जरुरत नहीं है'. उन्होंने ने अपना पूरा सफर मात्र 42 हज़ार रूपए ($6,300.00) में पूरा किया है. इसके साथ उन्होंने अपनी एक वेबसाइट भी बनाई है जहां पर वह अपनी ट्रिप के बारे में पूरी जानकारी दे रही हैं.
मेगन की कहानी पूरी फिल्मी है. हो सकता है कोई इस पर फिल्म बना भी दे. फिल्म से याद आया ,यह मेगन के सफ़र का वीडियो है. जरुर देखें.

(ये कहानी दी लल्लनटॉप के लिए निखिल विजय ने की है, निखिल लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप करते हैं) 

Advertisement

Advertisement

()