The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Giorgia Meloni dramatic eye roll as joe Biden is late for Nato summit video viral

NATO Summit में बाइडेन से नाराज दिखीं Giorgia Meloni, ऐसा मुंह बनाया वीडियो वायरल हो गया

Italian Prime Minister Giorgia Meloni 11 जुलाई को नाटो शिखर सम्मेलन में US President Joe Biden के आने का इंतज़ार करते हुए निराश दिखीं. इसका एक वीडियो भी है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मेलोनी अपनी आंखें घुमा रही हैं.

Advertisement
pic
12 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 07:32 PM IST)
Giorgia Meloni joe biden eye roll
कहा जा रहा है कि जो बाइडन के लेट आने से जॉर्जिया मेलोनी काफ़ी निराश हो गई थी. (फ़ोटो/सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

NATO Summit में अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden को आने में देरी हो गई. इस बात का अंदाज़ा सोशल मीडिया पर इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के एक रिएक्शन से लगाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि जो बाइडन के लेट आने से जॉर्जिया मेलोनी काफ़ी निराश हो गई थीं और उन्होंने इसे बिल्कुल नहीं छिपाया. एक वीडियो वायरल है जिसमें मेलोनी अपनी आंखें घुमाते और घड़ी की तरफ़ इशारा करती दिख रही हैं.

Giorgia Meloni का वीडियो वायरल

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी 11 जुलाई को नाटो शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आने का इंतज़ार करते हुए निराश दिखीं. इसका एक वीडियो भी है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मेलोनी अपनी आंखें घुमा रही हैं. बाइडन के आने का इंतज़ार कर रहे वैश्विक नेताओं के बीच खड़ी एक घड़ी देख रही हैं.

इस क्लिप में, मेलोनी छत की ओर देखती हैं. और अपनी कलाई को हिलाने से पहले नाटकीय ढंग से अपनी आंखें बंद कर लेती हैं. इस इशारे में कि 'समय देखो'. मेलोनी की बगल में खड़े फ़िनिश राष्ट्रपति Alexander Stubb, समय देखने के लिए अपना फ़ोन चेक करते हैं. और उसके बाद वापस मेलोनी फिर से अपनी आंखें घुमाती हैं. उनके चेहरे पर निराशा का भाव दिख रहा है. लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि कैमरा उनकी तरफ़ है, वो हंसने लगती हैं.

यह भी पढ़ें: पिता ने बचपन में दुत्कार दिया था, अब इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि नाटो समिट में जो बाइडन निर्धारित समय से काफ़ी देर बाद अंदर आए. बाइडन की गलतियां यहीं नहीं रुकीं. वाशिंगटन में नाटो के तीन दिवसीय 75वीं वर्षगांठ शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बार नेताओं के गलत नाम लिए. एक बार उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को "राष्ट्रपति पुतिन" कह दिया. और दूसरी बार उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की जगह अपने प्रतिद्वंद्वी डॉनल्ड ट्रंप का नाम ले लिया था. उन्होंने कहा,

“मैंने वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर ट्रंप को नहीं चुना होता अगर मुझे ये लगता कि वो राष्ट्रपति बनने के काबिल नहीं हैं.”

कमला हैरिस के बारे में जान लीजिए

कमला हैरिस अमेरिका की मौजूदा वाइस प्रेसिडेंट हैं. बाइडन की करीबी. इस बार उनकी रनिंग मेट भी हैं. कमला अमेरिकी इतिहास में उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला और इस पद पर पहुंचने वाली भारतीय मूल की भी पहली महिला हैं. पढ़ाई-लिखाई हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और हेस्टिंग्स कॉलेज ऑफ लॉ से हुई है. 2010 से 2014 के बीच वह 2 बार कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रहीं. 2017 से 2021 तक अमेरिकी सीनेटर रहीं. 20 जनवरी 2021 को अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति बनीं. अगर बाइडन की जगह कमला को चुनाव लड़वाया जाता है तो ऐसा पहली बार होगा कि भारतीय मूल का कोई व्यक्ति सीधे राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेगा.

वीडियो: दुनियादारी: इजरायल को चेताना जो बाइडन पर राष्ट्रपति चुनाव में भारी पड़ेगा?

Advertisement

Advertisement

()