The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ghaziabad roof collapse : Police arrests fourth accused contractor ajay tryagi from Muzaffarnagar

ग़ाज़ियाबाद हादसा : पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को मुज़फ़्फ़रनगर जाकर पकड़ा

घटना के बाद से फ़रार बताया जा रहा था अजय त्यागी

Advertisement
pic
5 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 4 जनवरी 2021, 02:54 AM IST)
शमशान घाट में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान की तस्वीर. (फोटो- PTI)
शमशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए आए लोग शेड गिरने से उसके नीचे दब गए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान की तस्वीर. (फाइल फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
गाजियाबाद के मुरादनगर श्मशान घाट हादसे के चौथे आरोपी और कॉन्ट्रैक्टर अजय त्यागी को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. घटना के बाद से ही अजय त्यागी फ़रार बताया जा रहा था. पुलिस ने अजय त्यागी पर 25 हज़ार रुपयों का इनाम भी घोषित कर दिया गया था.
Ghaziabad Ajay Tyagi आरोपी अजय त्यागी

जानकारी के मुताबिक़, पुलिस ने अजय त्यागी की लोकेशन मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रेस की. और वहीं से अजय त्यागी की गिरफ़्तारी हुई.  क्या हुआ था मुरादनगर हादसे में? मुरादनगर में श्मशान घाट पर 3 जनवरी की सुबह ये हादसा उस वक्त हुआ, जब दिल्ली-NCR में बारिश हो रही थी. पुलिस का कहना है कि मुरादनगर के उखलारसी गांव के रहने वाले जयराम (70) की मृत्यु हो गई थी. उनके परिजन, सगे संबंधी और जानने वाले दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे. बारिश के कारण ज्यादातर लोग श्मशान घाट में बने 70 फीट लंबे कॉरिडोर में खड़े थे. अंतिम संस्कार के बाद इसी जगह दो मिनट का मौन रखा गया. उसी दौरान शेड की छत भरभरा कर गिर गई. करीब 40 लोग मलबे में दब गए. NDRF की टीम ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को निकाला. अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. 3 अधिकारी पुलिस की हिरासत में मुरादनगर श्मशान घाट पर हादसे के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये तीनों ही उस शेड को बनाने के जिम्मेदार माने जा रहे हैं, जिसके गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई. इस मामले में गैर इरादतन हत्या, सरकारी कर्मचारी द्वारा विश्वास तोड़ने, किसी को चोट पहुंचाने की नीयत से काम करने आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें ईओ निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर चन्दपाल और सुपरवाइजर आशीष शामिल हैं. और अब ठेकेदार अजय त्यागी की भी गिरफ़्तारी हो चुकी है.

Advertisement

Advertisement

()