The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • gautam adani india richest person mukesh ambani hurun india rich list 2024

ये कौन सी लिस्ट आई है जिसमें अंबानी को पीछे छोड़ अडानी इंडिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं?

Hurun India Rich List: Gautam Adani की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. उनकी टोटल संपत्ति 11.6 लाख करोड़ रुपये है. उनकी संपत्ति में पिछले एक साल की अवधि में 95 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है.

Advertisement
pic
29 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 29 अगस्त 2024, 04:33 PM IST)
gautam adani india richest person mukesh ambani hurun india rich list 2024
Guatam Adani ने फिर Mukesh Ambani को पछाड़ा (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हुरुन इंडिया रिच 2024 लिस्ट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से ऊपर गौतम अडानी (Gautam Adani) का नाम आ गया है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले गौतम अडानी (62) और उनके परिवार की टोटल संपत्ति  11.6 लाख करोड़ रुपये है. उनकी संपत्ति में पिछले एक साल की अवधि में 95 प्रतिशत का उछाल आया है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024, 31 जुलाई 2024 तक के डेटा के आधार पर बनाई गई है. इस दौरान गौतम अडानी की संपत्ति में आए तगड़े उछाल के कारण वे इस लिस्‍ट में टॉप पर आ गए हैं. अडानी की संपत्ति में बढ़ोतरी को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है, 

हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद फीनिक्‍स की तरह उभरते हुए गौतम अडानी और उनकी फैमिली ने इस साल की रैंकिंग में टॉप स्‍थान हासिल किया है. पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति 95 प्रतिशत बढ़कर 11,61,800 करोड़ रुपये हो चुकी है. बतौर सेल्फ-मेड इंटरप्रेन्योर, अडानी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट की चुनौतियों के बावजूद, पिछले पांच सालों में भारत के शीर्ष 10 अमीरों में सबसे अधिक संपत्ति वृद्धि दर्ज की है, जिसमें 1,021,600 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

रिपोर्ट में आगे जानकारी दी गई, 

अडानी समूह की सभी कंपनियों ने पिछले साल शेयर कीमतों में वृद्धि दर्ज की है. उदाहरण के लिए, अडानी पोर्ट्स ने 98 प्रतिशत की बढ़त हासिल की, जो बेहतर उपयोग स्तर और नए बंदरगाह और कंटेनर टर्मिनल के प्रस्तावित अधिग्रहण के कारण देखा गया. इस बीच, ऊर्जा-केंद्रित कंपनियां जैसे अडानी एनर्जी, अडानी गैस, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पावर ​​ने शेयर की कीमत में औसतन 76 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. इसके अतिरिक्त, अगस्त 2024 की समीक्षा में अडानी समूह की प्रतिभूतियों पर प्रतिबंध हटाने के एमएससीआई के निर्णय से अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स जैसे प्रमुख शेयरों में एक स्थिरता देखी गई.’

वहीं, हुरुन इंडिया रिच 2024 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर लुढ़के मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 10.14 लाख करोड़ रुपये है. लिस्ट में तीसरे स्थान पर HCL के शिव नाडर का नाम है. उनकी कुल नेट वर्थ 314,000 करोड़ रुपये है. चौथे स्थान पर साइरस पूनावाला का नाम आता है. उनकी नेट वर्थ 289,900 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. लिस्ट में पांचवे स्थान पर सन फार्मा  के दिलीप संघवी का नाम है, जिनकी कुल संपत्ति 249,900 करोड़ रुपये है.

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, 31 जुलाई 2024 तक पिछले एक साल में भारत में हर पांच दिन में एक नया अरबपति बना है. एशिया में वेल्थ क्रिएशन के मामले में भारत तेजी से उभर रहा है. भारत के अंदर 2024 के दौरान वेल्थ क्रिएशन में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इस लिस्ट में कुल 1,539 भारतीयों का नाम शामिल किया गया है. इन सभी व्यक्तियों की संपत्ति 1,000 करोड़ से अधिक है. 

वीडियो: गुजरात में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, अब तक 30 लोगों की मौत, कब मिलेगी राहत?

Advertisement

Advertisement

()